लाइव न्यूज़ :

पिछले साल की तुलना में इस साल दिवाली में प्रदूषण स्तर ऊंचा रहा

By भाषा | Updated: November 15, 2020 22:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर दिल्ली में पिछले साल की तुलना में इस साल दिवाली में प्रदूषण का स्तर ऊंचा रहा और इसकी वजह पराली का बहुत अधिक जलाया जाना एवं इस त्योहारी सीजन में प्रतिकूल मौसम दशा हो सकती है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने यह जानकारी दी।

सीपीसीबी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि 2019 की तुलना में इस साल दिवाली में सभी प्रदूषकों की मात्रा ऊंची रही।

उसने कहा, ‘‘ दिवाली इस साल मध्य नवंबर में थी जब प्रदूषकों के छितराव के लिए मौसम दशाएं अनुकूल नहीं होती हैं। इसके विपरीत 2019 में दिवाली अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में थी।’’

इस साल दिवाली के दिन पीएम 2.5 की मात्रा में पराली के दहन का योगदान 32 फीसद था जबकि पिछले साल यह महज 19 प्रतिशत था।

बोर्ड ने कहा, ‘‘इसलिए यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि पिछले साल की तुलना में 2020 में दिल्ली में पीएम 2.5 की मात्रा में वृद्धि में पराली जलाने का अधिक योगदान रहा तथा यही बात कार्बन मोनोऑक्साइड एवं नाइट्रोजन डाइऑक्साइड के स्तर में वृद्धि में सामने आयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो