लाइव न्यूज़ :

इस वर्ष 35.58 लाख मीट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति की गयी: नीतीश

By भाषा | Updated: June 16, 2021 18:29 IST

Open in App

पटना, 16 जून बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि इस वर्ष 35.58 लाख मीट्रिक टन धान की रिकार्ड अधिप्राप्ति की गयी और किसानों को 6736 करोड़ रूपये का भुगतान किया जा चुका है।

नीतीश ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार में धान एवं गेहूं की विकेन्द्रीकृत अधिप्राप्ति से किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिला है। इस वर्ष 35.58 लाख मीट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति की गई और किसानों को 6736 करोड़ रूपये का भुगतान किया जा चुका है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहले बिहार में गेहूं की खरीद नाम मात्र की होती थी। 12 जून की समीक्षा बैठक के बाद लगा कि 15 जून 2021 तक 3.5 लाख मीट्रिक टन गेहूं की अधिप्राप्ति हो जाएगी। परन्तु यह हर्ष का विषय है कि 15 जून 2021 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, 4 लाख 56 हजार मीट्रिक टन गेहूं की रिकार्ड खरीद की गई है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह उत्साहवर्धक उपलब्धि है। अगले वर्ष धान और गेहूं की और अधिक खरीद की जाएगी जिससे अधिक से अधिक किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos