लाइव न्यूज़ :

इस वर्ष 32 बच्चों को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया

By भाषा | Updated: January 24, 2021 19:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जनवरी नवाचार, शैक्षणिक, खेल, कला, संस्कृति, सामाजिक सेवा और बहादुरी के क्षेत्रों में असाधारण क्षमताओं और उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए इस वर्ष 32 बच्चों को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि पुरस्कार पाने वाले बच्चे 21 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के 32 जिलों से हैं।

बयान में कहा गया है, ‘‘कला और संस्कृति के क्षेत्र में सात पुरस्कार दिए गए हैं, नवाचार के लिए नौ पुरस्कार और शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए पांच पुरस्कार दिए गए हैं। सात बच्चों को खेल श्रेणी में पुरस्कार दिये गये हैं, तीन को बहादुरी के लिए सम्मानित किया गया है और एक बच्चे को समाज सेवा के क्षेत्र में उनके प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया है।

इन बच्चों को बधाई देते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक संदेश में कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 2021 न केवल विजेताओं को प्रेरित करेगा, बल्कि लाखों अन्य बच्चों को अपने सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के वास्ते प्रोत्साहित करेगा। आइए हम सभी अपने देश को सफलता और समृद्धि की एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए अपने व्यक्तिगत प्रयास करें।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बाल पुरस्कार विजेताओं से बात करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'