लाइव न्यूज़ :

ये ढाई किलो का हाथ आपके सामने जोड़ने आया हूं, मैं कहता हूं, ‘तारीख पर तारीख’, लेकिन आप 21 अक्टूबर की तारीख याद रखनाः देओल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 17, 2019 20:33 IST

भाजपा के गुरदासपुर के सांसद और प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने कैप्टन अभिमन्यु के लिये आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुये उन्होंने अपनी फिल्मों के कई प्रसिद्ध संवाद बोले। उन्होंने लोगों से 21 को होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील की।

Open in App
ठळक मुद्देयाद रखिएगा हमें कैप्टन अभिमन्यु को जिताना है।’’ गुरदासपुर के सांसद ने कहा, ‘‘मैं आपके प्यार से अभिभूत हूं।हम हमेशा आपके साथ जुड़े रहेंगे। मैं कैप्टन (अभिमन्यु) के लिए यहां आया हूं।

भाजपा के गुरदासपुर के सांसद और प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने गुरुवार को हरियाणा के मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के लिए प्रचार किया जो हिसार जिले के नारनौंद विधान सभा सीट से दुबारा चुनाव लड़ रहे हैं।

सनी देओल ने कैप्टन अभिमन्यु के लिये आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुये उन्होंने अपनी फिल्मों के कई प्रसिद्ध संवाद बोले। उन्होंने लोगों से 21 को होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील की। देओल ने जनसभा को संबोधित करते हुये कहा, ‘‘इस बार मैं कैप्टन अभिमन्यु के लिए आशीर्वाद मांगने के लिए ये ढाई किलो का हाथ आपके सामने जोड़ने आया हूं। मैं कहता हूं, ‘तारीख पर तारीख’, लेकिन आप 21 अक्टूबर की तारीख याद रखना।

याद रखिएगा हमें कैप्टन अभिमन्यु को जिताना है।’’ गुरदासपुर के सांसद ने कहा, ‘‘मैं आपके प्यार से अभिभूत हूं। हम हमेशा आपके साथ जुड़े रहेंगे। मैं कैप्टन (अभिमन्यु) के लिए यहां आया हूं। उन्होंने गुरदासपुर में मेरी मदद की थी और जब मैं इस क्षेत्र (राजनीति) में नया था, तब इन्होंने मुझे प्रोत्साहित किया था। अब, मेरी बारी है और मैं इन्हें प्रोत्साहन देने के लिए यहां आया हूं।’’ अभिनेता ने अपने भाषण में फिल्म ‘गदर’ के एक प्रतिष्ठित डायलॉग बोला- ‘‘हिन्दुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा।’’ 

सनी देओल ने फगवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी के लिए रोड शो किया

पंजाब में गुरदासपुर के सांसद और बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने बृहस्पतिवार को फगवाड़ा से भाजपा उम्मीदवार राजेश बागा के लिए रोड शो किया। देओल की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे। वे सांसद की गाड़ी तक पहुंचने के लिए एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे।

उनके प्रशंसक उनके साथ सेल्फी ले रहे थे तो कुछ ने उनसे हाथ मिलाया। देओल के सुरक्षा कर्मियों ने मीडिया को दूर रखा था। वह ‘सिरोपा’ और परंपरागत शॉल पहने हुए थे। जब भीड़ में किसी ने पूछा कि उन्हें फगवाड़ा आने पर कैसा लगा तो अभिनेता ने कहा, ‘‘ बहुत चंगा लगा।’’ रोड शो के दौरान दोओल को ‘फगवाड़ा के शेर’ (धमेंद्र) का बेटे और ‘पंजाब दा पुत्तर’ बताने वाले पोस्टर लगाए गए थे। रोड शो गुरु हरगोबिंद नगर स्थित भाजपा कार्यालय से शुरू हुआ था।

इसके बाद देओल भाजपा उम्मीदवार जंगी लाल महाजन के वास्ते रोड शो करने के लिए मुकेरियां रवाना हो गए। फगवाड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार राजेश बघा का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व आईएएस अधिकारी बीएस धालीवाल से है। यह सीट विधायक सोम प्रकाश के होशियारपुर से लोकसभा सदस्य बनने की वजह से खाली हो गई थी। फगवाड़ा, मुकेरियां, जलालाबाद और दाखा विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान होगा। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019पंजाबसनी देओल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया