लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के प्रतिभा विकास विद्यालयों में इस बार नहीं मिलेगा किसी नये विद्यार्थी को प्रवेश

By भाषा | Updated: August 9, 2021 20:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त दिल्ली सरकार के प्रतिष्ठित स्कूल माने जाने वाले सभी राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालयों (आरपीवीवी) में इस सत्र 2021-2022 में कक्षा छह, सात और 11 में कोई नया प्रवेश नहीं होगा। दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने सोमवार को एक आधिकारिक आदेश जारी कर यह जानकारी दी। आरपीवीवी विद्यालयों को स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस (एसओएसई) में तब्दील करने की प्रक्रिया चल रही है।

शिक्षा निदेशालय ने आधिकारिक आदेश में कहा, ‘‘राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालयों (आरपीवीवी) को स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस (एसओएसई) में बदलने के लिए दिल्ली कैबिनेट के निर्णय के मद्देनजर शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए सभी आरपीवीवी में कक्षा छह, सात और 11 में कोई नया प्रवेश नहीं होगा।’’

आरपीवीवी दिल्ली सरकार के 22 संसाधन संपन्न स्कूलों का एक नेटवर्क है। दिल्ली के अन्य सरकारी स्कूलों के विपरीत, ये विशेष हैं और इनमें किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश लेने के लिए प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं की प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है। यह परीक्षा कक्षा छह और 11 में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने मार्च में दिल्ली में स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस के 100 स्कूलों की स्थापना करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद