पिछले 121 साल में इस बार तीसरा सबसे गर्म मार्च रहा : मौसम विभाग
By भाषा | Updated: April 5, 2021 19:22 IST2021-04-05T19:22:12+5:302021-04-05T19:22:12+5:30

पिछले 121 साल में इस बार तीसरा सबसे गर्म मार्च रहा : मौसम विभाग
नयी दिल्ली, पांच मार्च मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि मासिक औसत अधिकतम तापमान के हिसाब से 121 साल में इस बार तीसरा सबसे गर्म मार्च रहा।
महीने के लिए अपनी समीक्षा में मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि 1981-2010 की पर्यावरण अवधि में सामान्य 31.24 डिग्री, 18.87 डिग्री और 25.06 डिग्री की तुलना में पूरे देश के लिए मासिक अधिकतम, न्यूनतम और मध्यवर्ती तापमान क्रमश: 32.65 डिग्री सेल्सियस, 19.95 डिग्री सेल्सियस और 26.30 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग ने कहा, ‘‘32.65 डिग्री के साथ मार्च 2021 के दौरान अखिल भारतीय औसत मासिक अधिकतम तापमान पिछले 11 साल में सबसे गर्म रहा और पिछले 121 वर्षों में तीसरा सबसे गर्म मार्च रहा। इससे पहले 2010 और 2004 में क्रमश: 33.09 डिग्री और 32.82 डिग्री सेल्सियस रहा था।’’
मार्च में देश के कई हिस्से में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।