लाइव न्यूज़ :

‘गेम चेंजर’ होगा इस बार का बजट: भाजपा

By भाषा | Updated: January 28, 2021 17:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी केंद्रीय बजट के संसद में पेश होने से पहले सत्तारूढ़ भाजपा ने बृहस्पतिवार को दावा किया इस बार का आम बजट ‘‘गेम चेंजर’’ होगा और देश में आर्थिक विकास के एक नये युग की शुरुआत करेगा।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की एक ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए भाजपा प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि कोरोना महामारी से प्रभावित होने के बाद देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटी है और तेजी से सुधार देखा जा रहा है।

भाजपा मुख्यालय में पार्टी के एक अन्य प्रवक्ता जफर इस्लाम के साथ संवाददाताओं को संबोधित करते हुए अग्रवाल ने कहा कि औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के आंकड़े और श्रम बल की भागीदारी भी अर्थव्यवस्था में सुधार का संकेत करती है।

उन्होंने कहा, ‘‘अच्छा अर्थशास्त्र ही अच्छी राजनीति है और यह नरेन्द्र मोदी सरकार का लक्ष्य भी रहा है। इसी लक्ष्य पर 2021 का बजट आधारित होगा, जो गेम चेंजर होगा।’’

इस्लाम ने कहा कि इस बार का बजट आर्थिक विकास के नये युग की शुरुआत करेगा और भारत को आत्मनिर्भर बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

दोनों नेताओं ने कहा कि सभी आर्थिक मापदंड संकेत करते हैं कि देश की अर्थव्यवस्था को गति मिली चुकी है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह और बेहतर होने वाली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले