श्रीनगर में इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया, जलापूर्ति लाइन में बर्फ जमी

By भाषा | Updated: December 18, 2021 12:30 IST2021-12-18T12:30:38+5:302021-12-18T12:30:38+5:30

This season's lowest temperature was recorded in Srinagar, snow froze in the water supply line | श्रीनगर में इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया, जलापूर्ति लाइन में बर्फ जमी

श्रीनगर में इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया, जलापूर्ति लाइन में बर्फ जमी

श्रीनगर, 18 दिसंबर श्रीनगर और कश्मीर के अन्य हिस्सों में इस मौसम की सबसे सर्द रात रही और घाटी में तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जिसके कारण जलापूर्ति लाइन और कई जलाशयों में कहीं-कहीं पानी जम गया।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि श्रीनगर में शुक्रवार रात तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इससे पहले की रात में दर्ज किए गए शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे की तुलना में 2.2 डिग्री कम है।

उन्होंने बताया कि शहर में यह सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात रही और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से 4.5 डिग्री कम दर्ज किया गया।

उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के गुलमर्ग रिसॉर्ज में तापमान शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यहां घाटी में सबसे कम तापमान रहा।

अधिकारियों ने बताया कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में तापमान शून्य से 8.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। काजीगुंड में तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कोकेरनाग में तापमान शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

सर्द हवाओं के कारण घाटी के कई इलाकों में जलापूर्ति लाइन में पानी जम गया और कई जलाशयों में भी कहीं-कहीं बर्फ जम गई।

मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी कुछ दिन में रात में तापमान और गिरने की संभावना जताई है। घाटी में 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक हल्की से भारी बर्फबारी होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: This season's lowest temperature was recorded in Srinagar, snow froze in the water supply line

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे