लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के 70 साल के बुजुर्ग के यूट्यूब पर हुए एक करोड़ सब्सक्राइबर, जाने क्या है खास

By वैशाली कुमारी | Updated: July 7, 2021 18:12 IST

तमिलनाडु के एक छोटे से गांव के एक यूट्यूबर का नाम पूरी दुनिया में हो रहा है। उसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं हैं। दरअसल, वह यूट्यूब पर सिर्फ और सिर्फ खाने से जुड़ी वीडियो पोस्ट करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के एक छोटे से गांव के एक यूट्यूबर का नाम पूरी दुनिया में हो रहा है।चिन्ना वीरमंगलम की उम्र करीब 70 साल की हो चुकी है और वीडियो पोस्ट कर लाखों रुपए कमा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब मैं 25 साल का था तभी से मैंने खाना बनाना सीख लिया था।

तमिलनाडु के एक छोटे से गांव के एक यूट्यूबर का नाम पूरी दुनिया में हो रहा है। उसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं हैं। दरअसल, वह यूट्यूब पर सिर्फ और सिर्फ खाने से जुड़ी वीडियो पोस्ट करते हैं। उनकी अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता की वजह से भारत का भी नाम रोशन हो रहा है। उनके यूट्यूब पर एक करोड़ सब्सक्राइबर हो गए हैं। 

तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई जिले के एक छोटे से गांव से संबंध रखने वाले चिन्ना वीरमंगलम ने यूट्यूब के माध्यम से लोगों को लजीज खाना बनाना सिखाते हैं। चिन्ना वीरमंगलम बहुत अच्छा खाना बनाते हैं। वह अपने यूट्यूब पर खाने से संबंधित वीडियो ही डालते हैं। उनका यूट्यूब चैनल एक प्रकार का फूड चैनल ही है, जहां पर आपको हर एक प्रकार के भोजन की वीडियो मिल जाएंगे। 

चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भी चिन्ना वीरमंगलम से मिले थे और उन्होंने उनके हाथ का बना खाना भी खाया था जिसके बाद से उनकी प्रसिद्धि रातों रात इतनी तेजी से बढ़ी कि लगभग हर सप्ताह करीब 10,000 लोग उनके चैनल को सब्सक्राइब करने लगे। राहुल गांधी वाले वीडियो को 26 मिलियन व्यू मिले हैं। राहुल गांधी का वीडियो चिन्ना वीरमंगलम ने अपने फूड चैनल पर पोस्ट किया था, जिसमें राहुल गांधी खाना खाते नजर आ रहे थे। 

चिन्ना वीरमंगलम नाम के यूट्यूबर पहले किसान हुआ करता थे, लेकिन सब कुछ छोड़ कर उन्होंने अपना खुद का यूट्यूब चैनल शुरू कर दिया। जिसमें वह खाने पकाने से संबंधित वीडियो बनाकर डालने लगे। आज उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर यूट्यूब पर एक करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइब हासिल कर लिए हैं। 

आप उनकी उम्र के बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे। चिन्ना वीरमंगलम की उम्र करीब 70 साल की हो चुकी है और इस उम्र में वह यूट्यूब पर वीडियो पोस्ट करके लाखों रुपए कमा रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि जब मैं 25 साल का था तभी से मैंने खाना बनाना सीख लिया था और आज मैं 70 साल का हूं। मैंने कभी सोचा ही नहीं था कि आज मेरा इतना नाम होगा। मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं इन्होंने मेरे काम के प्रति अपना प्यार प्रदर्शित किया।

चिन्ना वीरमंगलम यूट्यूब से करीब 7 लाख रुपये प्रतिमा कमा लेते हैं। हाल ही में उनकी टीम मुख्यमंत्री से मिली थी जहां उन्हें कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए चीफ मिनिस्टर पब्लिक रिलीफ फंड के रूप में 10 लाख रुपए का चेक दिया था। 

 

टॅग्स :वायरल वीडियोतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है