लाइव न्यूज़ :

लोगों की इस चूक से बढ़ सकता है संक्रमण : अनलॉक की समीक्षा के दौरान मास्क नहीं लगाने पर नीतीश ने कहा

By भाषा | Updated: June 10, 2021 20:43 IST

Open in App

पटना, 10 जून मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को पटना में अनलॉक की स्थिति की समीक्षा के दौरान लोगों के मास्क नहीं लगाने पर चेताया कि ‘लोगों की इस चूक से कोरोना संक्रमण बढ़ सकता है।’

नीतीश ने आज पटना के विभिन्न क्षेत्रों राजा बाजार, सगुना मोड़, दानापुर कैंट, दानापुर, दीघा, अशोक राजपथ, मैनपुरा, राजापुल, गांधी मैदान, फ्रेजर रोड, डाकबंगला चैराहा एवं इनकम टैक्स गोलम्बर का दौरा कर अनलॉक की स्थिति का जायजा लिया।

दौरे के बाद नीतीश ने ट्वीट किया, ‘‘आज पटना शहर में कुछ इलाकों का भ्रमण किया। देखा कि कई लोग अभी भी मास्क नहीं लगा रहे हैं। लोगों की इस चूक से कोरोना संक्रमण बढ़ सकता है। बिहारवासियों से अपील है कि मास्क अवश्य लगाएं और दो गज की दूरी बनाए रखें।’’

उल्लेखनीय है कि मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने मंगलवार को आदेश जारी कर कहा था कि 9 जून से शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा।

आदेश में अगले एक सप्ताह तक 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ सरकारी एवं निजी कार्यालय 4 बजे अपराह्न तक खुले रखने, दुकानों को सुबह 6 बजे से 5 बजे अपराह्न तक खोले जाने, सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, ट्रेनिंग, अन्य शैक्षणिक संस्थान के बंद रखने, सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, क्लब, स्विमिंग पूल, स्टेडियम, जिम, पार्क, उद्यान और सभी धार्मिक स्थल आमजनों के लिए बंद रखे जाने तथा सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक मनोरंजन, खेल-कूद, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन अथवा समारोह प्रतिबंधित रखे जाने का निर्देश दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू