लाइव न्यूज़ :

लोगों के बीच यह संदेश नहीं जाना चाहिये कि सरकार किसानों को तवज्जो नहीं दे रही है : बीरेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: March 16, 2021 20:04 IST

Open in App

जींद, 16 मार्च केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ 26 जनवरी से बंद बातचीत को आगे बढ़ाने की वकालत करते हुये पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जनता में यह संदेश नहीं जाना चाहिए कि सरकार किसानों को तवज्जों नहीं दे रही है।

सिंह ने कहा कि कहा कि किसान करीब चार महीने से आंदोलन कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि सरकार यह न सोंचे कि वे किसानों को थका कर भेज देंगे और न ही किसान यह सोंचे कि वे लंबे समय तक बैठकर सरकार को झुकाएंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि दोनों पक्ष बातचीत के लिए आगे आयें । उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता, मेरा धर्म सिर्फ किसान है बाकी चीजें दूसरे, तीसरे नंबर पर है।

दूसरी ओर, जिले में खटकड़ टोल के पास धरना दे रहे किसानों के बीच पहुंचे शहीद भगत सिंह के परिवार के सदस्य यादवेंद्र संधू ने कहा कि तीन महीने से ज्यादा समय हो चुका है जब देश के धरती पुत्र तीनों कृषि कानूनों को रद्द करवाने की मांग को लेकर दिल्ली के विभिन्न बॉर्डरों पर संघर्ष कर रहे है।

उन्होंने कहा कि इस संघर्ष के दौरान 300 के करीब किसानों की मौत हो चुकी है । उन्होंने कहा कि हमें बताया जाता है कि देश की 70 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है, देश की आत्मा को अगर देखना है तो गांव में जाना होता है।

उन्होंने कहा कि यह संघर्ष, यह लड़ाई और यह धर्मयुद्ध देश की आत्मा को बचाने के लिए लड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह का मैं अकेला वारिस नहीं हॅूं बल्कि आप सब उनके वारिस है और आप लोग उनके सच्चे वारिस है जो देश को बचाने के लिए घरों से निकले हैं।

इस बीच फरीदाबाद में, किसान नेता साफ तौर पर कहा कि जननायक जनता पार्टी ने कृषि कानून के मुद्दे पर किसानों का साथ नहीं दिया है इसीलिए वह फरीदाबाद में किसी भी कीमत पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को नहीं आने देंगे ।

किसान नेताओं ने कहा कि इस मामले में आज जिले के मोहना गांव में किसानों ने महापंचायत का आयोजन किया जिसमें यह फैसला किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू