लाइव न्यूज़ :

फिल्म जगत में सुपरस्टारों का यह अंतिम युग है: प्रियदर्शन

By भाषा | Updated: July 21, 2021 16:30 IST

Open in App

मुंबई, 21 जुलाई फिल्मों में वास्तविकता का पुट बढ़ने के साथ ही, निर्देशक प्रियदर्शन का मानना है कि धीरे-धीरे सुपरस्टारों का महत्व कम हो जाएगा और उसका स्थान कहानी को पर्दे पर दिखाने की कला ले लेगी। फिल्मोद्योग के बेहतरीन निर्देशकों में से एक प्रियदर्शन ने बॉलीवुड के सबसे नामचीन कलाकारों के साथ काम किया है जिनमें सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार शामिल हैं।

उन्हें “हेरा फेरी”, “गरम मसाला” और “भूल भुलैया” जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। प्रियदर्शन ने लगभग 40 साल के अपने करियर में ड्रामा से लेकर कॉमेडी तक कई भाषाओं में फिल्में बनाई हैं। उन्होंने कहा कि आज के दर्शक उन फिल्मों को नकार देते हैं जिनमें वास्तविकता नहीं होती।

उन्होंने कहा, “फिल्मोद्योग बदल गया है। मुझे लगता है कि यह सुपरस्टारों का अंतिम युग है। आज हम जिन्हें देख रहे हैं... शाहरुख खान से लेकर सलमान और अक्षय तक… उन्हें भगवान का धन्यवाद देना चाहिए। कल का सुपरस्टार फिल्म की विषयवस्तु होगी।”

प्रियदर्शन ने कहा, “मैं देख रहा हूं कि कैसे फिल्में और अधिक वास्तविक होती जा रही हैं। आप विश्वास करने लायक स्थिति के बगैर किसी कहानी को बढ़ा-चढ़ा कर नहीं दिखा सकते। हास्य प्रधान या गंभीर फिल्म में भी उन्हीं चीजों को दिखाया जा सकता है जो विश्वास करने लायक हों। मुझे नहीं लगता कि कोई फिल्म असफल होगी यदि उसमें विश्वास करने लायक सामग्री हो।”

प्रियदर्शन ने निर्देशक के रूप में अपने करियर की शुरुआत 1980 के दशक में “पुचाक्कुरु मुक्कुति” और “बोईंग बोईंग” जैसी मलयाली फिल्मों से की थी। इन दोनों फिल्मों में सुपरस्टार मोहनलाल ने अभिनय किया था। बाद में प्रियदर्शन ने तेलुगु और तमिल फिल्मों का भी निर्देशन किया।

हिंदी फिल्म उद्योग में उन्होंने 90 के दशक में “मुस्कुराहट”, “गर्दिश” और “विरासत” जैसी फिल्में दी। वर्ष 2000 में आई “हेरा फेरी” से प्रियदर्शन को भारत भर में सफलता मिली। अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी अभिनीत यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां