लाइव न्यूज़ :

यह वक्त राजनीति का नहीं बल्कि मिलकर कोरोना को हराने का है : स्‍वतंत्रदेव

By भाषा | Updated: May 21, 2021 20:22 IST

Open in App

लखनऊ, 21 मई कोरोना प्रबंधन को लेकर विपक्षी दलों खासकर समाजवादी पार्टी द्वारा भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र और राज्य सरकारों पर किये जा रहे तीखे हमलों के बीच शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि ‘यह वक्त राजनीति करने का नहीं बल्कि सबको मिलकर कोरोना को हराने का है।’

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कोरोना प्रबंधन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर हमला करते हुए कहा कि दोनों एक दूसरे की नकली प्रशंसा कर रहे हैं जबकि आम जनता के उपचार की कोई व्यवस्था नहीं है। कोरोना प्रबंधन को लेकर यादव लगातार केंद्र और राज्‍य सरकार को कठघरे में खड़ा करते रहे हैं।

सिंह ने शुक्रवार को 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि देश को कोरोना टीका का विकास और उत्पादन करने में केवल नौ महीने का समय लगा और इसी अवधि में दो टीकों कोविशील्‍ड और कोवैक्सीन को मंजूरी दी गई। जनवरी 2021 में टीकाकरण शुरू हुआ और अप्रैल 2021 में तीसरे टीके को भी मंजूरी दी गई।

उन्होंने उम्मीद जतायी कि सितंबर-अक्टूबर से बच्चों का टीकाकरण भी शुरू हो जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में तय समयसीमा में लोगों को टीका लग जाये इसके लिए टीका उत्पादन में बढ़ोतरी के लिए पांच कंपनियों को कोवैक्सीन तथा 7 कंपनियों को स्पुतनिक-वी टीके के निर्माण का लाइसेंस दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू