लाइव न्यूज़ :

यह कोई सर्कस या सिनेमा नहीं है : ऑनलाइन सुनवाई में बिना शर्ट शामिल हुए व्यक्ति पर नाराज हुई अदालत

By भाषा | Updated: November 10, 2021 17:03 IST

Open in App

कोच्चि, 10 नवंबर केरल उच्च न्यायालय ने बुधवार को ऑनलाइन सुनवाई में एक व्यक्ति के बिना शर्ट पहने शामिल होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह कोई सर्कस या सिनेमा नहीं है।

न्यायमूर्ति देवन रामचन्द्रन की एकल पीठ ने कहा, ‘‘यह क्या है? क्या चल रहा है? यह अदालत है, कोई सर्कस या सिनेमा नहीं है।’’

न्यायाधीश ने अपनी अदालत में मुकदमे की ऑनलाइन सुनवाई के दौरान उसमें शामिल हुए एक व्यक्ति को बिना शर्ट पहने देखा, जिसके बाद उक्त टिप्पणी की।

इस गलती की ओर दो बार ध्यान आकर्षित किए जाने के बावजूद व्यक्ति ने जब उसे सुधारने में बहुत देर कर दी तब न्यायमूर्ति रामचन्द्रन ने कहा कि वह ऐसे व्यक्ति को सुनवाई से बाहर निकाल देंगे।

उन्होंने चेतावनी दी, ‘‘मैं लोगों को (ऑनलाइन सुनवाई से) बाहर निकालने को मजबूर हो जाउंगा, अगर वह ऐसे (बिना कपड़ों के) सुनवाई में आए तो।’’

इसके बाद उक्त व्यक्ति ने सुनवाई से लॉगआउट कर लिया।

उच्च न्यायालय पिछले साल कोविड-19 महामारी की शुरुआत से ही ऑनलाइन सुनवाई कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos