लाइव न्यूज़ :

इस शख्स ने बयां किया देशभर के किसानों का दर्द, कहा- ये इंकलाब है सर आप जितना जल्दी समझे उतना अच्छा

By अमित कुमार | Updated: November 28, 2020 13:09 IST

पंजाब के किसान केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था खत्म हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली के ही बुराड़ी मैदान में फिलहाल किसानों को प्रदर्शन करने की अनुमति दे दी गई है। इस आंदोलन का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।इस शख्स ने किसानों के साथ हो रहे इस दुर्व्यवहार पर अफसोस भी जाहिर किया।

देशभर के किसान इन दिनों सरकार के फैसले के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को इस दौरान कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की भारी भीड़ अभी भी दिल्ली के सिंधू बॉर्डर पर मौजूद है। वहीं दिल्ली के ही बुराड़ी मैदान में फिलहाल किसानों को प्रदर्शन करने की अनुमति दे दी गई है। 

इस आंदोलन का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पंजाबी शख्स किसानों की हक के लिए पुलिस अधिकारियों को समझाता दिखाई पड़ रहा है। पंजाबी शख्स अधिकारी के सामने किसानों के हक को लेकर अपनी बात रखी। इस शख्स ने किसानों के साथ हो रहे इस दुर्व्यवहार पर अफसोस भी जाहिर किया। 

वीडियो में शख्स कहता है कि ये बहुत दुखद है, जब सरकार को पता था कि हम 26 और 27 को यहां आ रहे हैं इसके बावजूद उन्होंने इस मसले को किस तरह से संभाला. यह इस तरह के आंदोलन को संभालने का कोई तरीका नहीं है, ये इंकलाब है सर। बता दें कि दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों का स्वागत ‘अतिथि’ के तौर पर करते हुए उनके खाने, पीने और आश्रय का बंदोबस्त किया। राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न प्रवेश बिंदुओं से हजारों किसानों को प्रवेश करने और उत्तरी दिल्ली के मैदान में कृषि कानूनों के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन की अनुमति दी गई है। 

 

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शनदिल्लीइंडियावायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे