लाइव न्यूज़ :

यह ‘कर सकते हैं पीढ़ी’ है, हर लक्ष्य हासिल कर सकती है : मोदी

By भाषा | Updated: August 15, 2021 10:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अगस्त देश के युवाओं पर पूरा भरोसा होने का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि यह “कर सकते हैं, पीढ़ी” है जो हर लक्ष्य को हासिल कर सकती है।

आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर लालकिले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि वह भविष्यवक्ता नहीं हैं लेकिन कर्म में विश्वास रखते हैं।

देश के युवाओं पर अपने भरोसे को रेखांकित करते हुए मोदी ने कहा, “यह वह पीढ़ी है जो कर सकने में विश्वास रखती है और वह हर लक्ष्य हासिल कर सकती है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि उनको देश की बहनों व बेटियों, किसानों और पेशेवरों पर पूरा भरोसा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी अवरोधक में भारत के 21वीं सदी के सपनों और आकांक्षाओं को रोकने की ताकत नहीं है। उन्होंने कहा, “हमारी ताकत हमारी ऊर्जा है, हमारी ताकत हमारी एकजुटता है। हमारी जीवन शक्ति राष्ट्र प्रथम की भावना है।”

मोदी ने कहा कि देश द्वारा लिए गए संकल्प को पूरा करने के लिये हर व्यक्ति को साथ आना होगा और उन्हें अपनाना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos