लाइव न्यूज़ :

यह प्रदर्शन किसानों के लिए नहीं बल्कि केंद्र का विरोध करने के लिए है : रूपाला

By भाषा | Updated: December 18, 2020 15:27 IST

Open in App

अहमदाबाद, 18 दिसंबर केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि दिल्ली की सीमा पर तीन कृषि कानूनों के विरोध में हो रहा प्रदर्शन किसानों के कल्याण के लिए नहीं बल्कि केंद्र सरकार का विरोध करने के लिए है।

उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वे पहले इन कानूनों को लागू होने दें और बाद में किसी संशोधन के लिए सरकार के पास जाएं।

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री रूपाला ने कहा, ‘‘ यह प्रदर्शन किसानों के कल्याण के लिए बिल्कुल नहीं है। यह केवल केंद्र सरकार का विरोध करने के लिए हो रहा है। हमेशा भविष्य में संशोधन की संभावना होती है, अगर किसान यह महसूस करते हैं कि कुछ प्रावधान ठीक नहीं हैं। ऐसे में कानूनों को पूरी तरह से रद्द करने की मांग इस समय उचित नहीं है।’’

गुजरात के भाजपा नेता रूपाला ने यह बात मेहसाणा जिले के विजापुर कस्बे में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही, जिसका आयोजन भाजपा द्वारा तीन कृषि कानूनों के प्रति लोगों को जागरूक करने के अभियान के तहत किया गया, जिनका विरोध कुछ किसान संगठन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप पुरानी प्रणाली चाहते हैं तो कोई भी आपको कृषि उत्पादों को एपीएमसी में बेचने से रोकेगा नहीं, लेकिन आप उन लोगों को क्यों रोकना चाहते हैं जो एपीएमसी से बाहर अपने उत्पादों के बेचकर अधिक कमाना चाहते हैं।’’

रूपाला ने कहा, ‘‘इसी तरह से कोई भी किसानों को अनुबंध कृषि के लिए मजबूर नहीं कर रहा है, इस आशंका को त्याग दें कि कारोबारी अनुबंध के जरिए आपकी जमीन पर कब्जा कर लेंगे।’’

उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास रखें और पहले कृषि कानूनों को लागू होने दें।

रूपाला ने कहा, ‘‘कुछ सालों तक कृषि कानूनों को लागू करने दें। बाद में अगर संशोधन की जरूरत होगी तो सरकार उनमें बदलाव करेगी। हमें इससे कोई समस्या नहीं है लेकिन सरकार से हां या न में बात करना अस्वीकार्य है। अगर केवल कुछ लोगों द्वारा पंसद नहीं किए जाने पर कानून रद्द किए जाने लगेंगे तो फिर संसद की क्या जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे