लाइव न्यूज़ :

उपचुनाव में यह पराजय स्वाभाविक, हालात से उपजी : पूनियां

By भाषा | Updated: November 2, 2021 14:53 IST

Open in App

जयपुर, दो नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनियां ने राज्य की दो सीटों पर हुए उपचुनाव में पार्टी की हार स्वीकार करते हुए मंगलवार को इसे स्वाभाविक व परिस्थितिजन्य बताया।

पूनियां ने राजस्थान की वल्लभनगर (उदयपुर) व धरियावद (प्रतापगढ़) विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए हुए मतदान के परिणाम की आधिकारिक घोषणा से पहले ही ट्वीट किया, ‘‘यह पराजय स्वाभाविक है, परिस्थितिजन्य है और स्थानीय समीकरण तथा मुद्दों पर निर्भर थी।’’

पूनियां ने लिखा, ‘‘हमें मनोबल और आत्मविश्वास बनाए रखते हुए, आलोचना से बचते हुए, सीख और सबक लेकर आगे बढ़ना है। जब हम सत्ता में थे, तब भी हम उपचुनावों में पराजय से सबक लेकर आगे बढ़े हैं।’’

उल्लेखनीय है कि इन उपचुनावों में पार्टी का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। राजस्थान की धरियावद विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मंगलवार को हुई मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी नगराज मीणा विजयी रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार मीणा ने निर्दलीय उम्मीदवार थावरचंद को 18725 मतों के अंतर से हराया। वहीं, वल्लभनगर सीट पर भी कांग्रेस की उम्मीदवार प्रीति सिंह शक्तावत अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से आगे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां