लाइव न्यूज़ :

साबरमती आश्रम के निवासियों के लिए इस परिसर में ये आखिरी गांधी जयंती हो सकती है

By भाषा | Updated: October 2, 2021 22:13 IST

Open in App

अहमदाबाद, दो अक्टूबर गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम के निवासी 59 वर्षीय हेमंत चौहान के लिए इस परिसर से जाने से पहले उनका ये आखिरी गांधी जयंती उत्सव हो सकता है।

महात्मा द्वारा स्थापित इस आश्रम के आसपास दशकों से रहने वाले लगभग 250 परिवार कहीं और स्थानांतरित होने की तैयारी कर रहे हैं क्योंकि सरकार ने 55 एकड़ के परिसर के पुनर्विकास के लिए एक महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू की है।

इनमें से कई परिवारों का आश्रम से उस वक्त का जुड़ाव है जब महात्मा गांधी खुद यहां रहते थे। दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद महात्मा गांधी ने 25 मई 1915 को अहमदाबाद के कोचरब इलाके में अपने पहले आश्रम की स्थापना की थी। बाद में 17 जून 1917 को इस आश्रम को साबरमती नदी के पास स्थानांतरित किया गया।

इस साल अगस्त में इतिहासकार रामचंद्र गुहा, राजमोहन गांधी, उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश ए पी शाह समेत 130 से अधिक प्रमुख हस्तियों ने इस पुनर्विकास परियोजना के विरोध में एक बयान जारी किया था।

हालांकि, चौहान जैसे निवासी सरकार के मुआवजा पैकेज से खुश हैं। 73 वर्षीय महेंद्र व्यास ने कहा कि आश्रम परिसर से उनके घर को खाली कराया जाना सही निर्णय था जहां उन्होंने अपना पूरा जीवन बिताया। उन्होंने कहा कि वह और अन्य कई लोग पहले ही अपने नए अपार्टमेंट का कब्जा ले चुके हैं।

व्यास का मानना है कि अपनी पसंद का घर लेने के लिए 60 लाख रुपये या पांच लाख रुपये नकद के साथ ही सरकारी योजना के तहत चार बीएचके फ्लैट लेने की सरकार द्वारा की गई पेशकश काफी अच्छी है।

वहीं, चौहान जैसे कई लोग जोकि इस क्षेत्र से लगाव के कारण कहीं दूर जाकर नहीं बसना चाहते, उनके लिए सरकार ने आसपास ही इमारत के निर्माण की पेशकश की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल