लाइव न्यूज़ :

उप्र की नयी सम्भावनाओं को उड़ान देगा यह बजट : योगी

By भाषा | Updated: February 22, 2021 14:24 IST

Open in App

लखनऊ, 22 फरवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2021—22 के लिये सोमवार को राज्य विधानसभा में प्रस्तुत बजट को लोक कल्याणकारी, विकासोन्मुख और सर्वसमाज के विकास को समर्पित बताते हुए कहा कि यह सर्व समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा बजट पेश किये जाने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यह बजट लोक कल्याणकारी, विकासोन्मुख और सर्वसमाज के विकास को समर्पित है। 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' के लोकतांत्रिक भावना से परिपूर्ण यह बजट सर्व समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि राजस्व की प्राप्तियों को लेकर सरकार के जो लक्ष्य थे, उसके अनुरूप प्राप्तियों को हासिल करने में कुछ कठिनाई हुई। फिर भी सरकार ने स्थितियों को बेहतर ढंग से सम्भाला।

उन्होंने कहा कि यह बजट एक नई आशा, नई ऊर्जा और उत्तर प्रदेश की नई संभावनाओं को उड़ान देने वाला है। इस बजट में हर हाथ को काम देने का संकल्प निहित है। यह बजट प्रदेश के गांव, गरीब किसानों, नौजवानों, महिलाओं और समाज के प्रत्येक तबके का प्रतिनिधित्व करने वाला बजट है।

योगी ने कहा कि सरकार ने कोविड-19 महामारी के बावजूद प्रदेश के वित्तीय अनुशासन को बनाए रखते हुए लोक कल्याण की भावना के तहत समाज के हर वर्ग को इसमें शामिल कर महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार का यह बजट समग्र और समावेशी विकास तथा प्रदेश के विभिन्न वर्गों के स्वावलंबन के माध्यम से सशक्तिकरण को आधार बनाकर प्रस्तुत किया गया है। प्रदेश में 'ईज ऑफ लिविंग' को और आसान बनाने के लिए हर घर को जल, हर घर को बिजली, हर गांव को सड़क और हर गांव को डिजिटल बनाने की प्रक्रिया के साथ प्रदेश में समग्र विकास की रूपरेखा इस बजट के माध्यम से प्रारंभ की गई है।

उन्होंने कहा कि बजट में 'मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना' को विस्तार दिया गया है। इसमें अब किसान के साथ उसके परिवार के कमाऊ सदस्य, बटाईदार और अन्य लोगों को भी शामिल किया गया है। अगर दुर्घटना से किसी ऐसे व्यक्ति की मौत होती है तो इस बीमा योजना के माध्यम से पांच लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो किसान परिवार 'आयुष्मान भारत योजना के स्वास्थ्य बीमा से कवर नहीं हुए हैं, उन्हें मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पांच लाख रुपये के नि:शुल्क स्वास्थ्य बीमा का भी प्रावधान इस बार इस बजट में किया गया है।

योगी ने कहा कि महिलाओं की दृष्टि से कुछ नई योजनाएं शुरू की गई हैं। 'मुख्यमंत्री सुमंगला योजना' को व्यापक आयाम मिला है। इस साल 'मुख्यमंत्री सक्षम सुपोषण योजना' के तौर पर एक नई योजना लाई जा रही है। इसके तहत छह महीने से लेकर पांच साल तक के किसी भी कुपोषित बच्चे को पोषित करने के लिए या खून की कमी से जूझ रही 11 से 14 साल की बच्चियों के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के लिए पिछले दिनों 'मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना' शुरू की गयी थी। इस बजट में इन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्रों को टैबलेट की व्यवस्था का भी प्रावधान है। इसके अलावा प्रदेश के हर मंडल मुख्यालय पर एक सैनिक स्कूल स्थापित करने का प्रस्ताव किया गया है।

उन्होंने बताया कि अयोध्या में हवाई अड्डे का निर्माण कराया जा रहा है। बाद में इसे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में तब्दील किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के अलीगढ़, मुरादाबाद, मेरठ समेत अनेक जिले भी विमान सेवा से जुड़ेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया