लाइव न्यूज़ :

तिरुवनंतपुरम नगर निगमः अत्यंत गर्व करने वाला अनुभव, समाज के सभी वर्गों में लोगों के साथ गूंजा?, पीएम मोदी ने जीत को “ऐतिहासिक” बताया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2026 14:07 IST

Thiruvananthapuram Municipal Corporation: केरल की राजधानी ने देश को कई नेता, समाज सुधारक, कलाकार, संगीतकार, कवि, सांस्कृतिक हस्तियां, संत और महापुरुष दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देThiruvananthapuram Municipal Corporation: ऐसा शहर हमारी पार्टी को आशीर्वाद देता है, तो यह अत्यंत गर्व करने वाला अनुभव है।Thiruvananthapuram Municipal Corporation: विकसित तिरुवनंतपुरम बनाने का हमारा दृष्टिकोण समाज के सभी वर्गों में लोगों के साथ गूंजा है।Thiruvananthapuram Municipal Corporation: शहरी विकास के लिए किए गए प्रयासों को देखा है, जिससे प्रेरित होकर उन्होंने पार्टी को समर्थन दिया।

Thiruvananthapuram: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम के महापौर वी.वी. राजेश को पत्र लिखकर केरल की राजधानी में पहली बार सत्ता में आने पर उन्हें व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं को बधाई दी है और इस जीत को “ऐतिहासिक” बताया है। राजेश को 30 दिसंबर को संबोधित पत्र में प्रधानमंत्री ने कहा कि महापौर और उप महापौर जी.एस. आशा नाथ के शपथ ग्रहण के साथ तिरुवनंतपुरम में इतिहास रचा गया है। मोदी ने कहा कि केरल की राजधानी ने देश को कई नेता, समाज सुधारक, कलाकार, संगीतकार, कवि, सांस्कृतिक हस्तियां, संत और महापुरुष दिए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, “जब ऐसा शहर हमारी पार्टी को आशीर्वाद देता है, तो यह अत्यंत गर्व करने वाला अनुभव है। विकसित तिरुवनंतपुरम बनाने का हमारा दृष्टिकोण समाज के सभी वर्गों में लोगों के साथ गूंजा है।” उन्होंने कहा कि लोगों ने केंद्र में भाजपा नीत सरकार के कामकाज और विभिन्न राज्यों में शहरी विकास के लिए किए गए प्रयासों को देखा है, जिससे प्रेरित होकर उन्होंने पार्टी को समर्थन दिया।

मोदी ने कहा, “मैं इस शहर के लोगों के स्नेह के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं।” उन्होंने यह भी कहा कि तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा की जीत से उन्हें अत्यंत खुशी और गर्व की अनुभूति हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा, “तिरुवनंतपुरम के लोगों के आशीर्वाद से जो कुछ हुआ है, वह ऐतिहासिक है। इसे सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएग।”

पत्र में मोदी ने वाम लोकतान्त्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और संयुक्त लोकतान्त्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की आलोचना करते हुए उन पर कुशासन, भ्रष्टाचार और भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा का आरोप भी लगाया। तिरुवनंतपुरम नगर निगम की 101 में से भाजपा ने 50 सीट जीती हैं। इस नगर निगम पर पहले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत एलडीएफ का शासन था।

टॅग्स :BJPकेरलKerala
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos