लाइव न्यूज़ :

तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डा अडानी ग्रुप के हाथों में, स्थानीय सांसद थरूर को बेहतरी की आस

By भाषा | Updated: October 15, 2021 22:17 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 15 अक्टूबर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को कहा कि अडानी ग्रुप द्वारा तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन एवं प्रबंधन अपने हाथ में लेने के बाद वह बेहतरी की उम्मीद कर रहे हैं।

तिरुवनंतपुरम के सांसद ने कहा कि यदि ग्रुप केरल के राजधानी शहर तिरुवनंतपुरम और उसके आसपास के विकास को ध्यान में रखकर काम करता है तो लोग उसका समर्थन करेंगे।

उन्होंने कहा कि विकास हड़तालों के जरिए धरातल पर नहीं उतरता है, तिरुवनंतपुरम की प्रगति के लिए यहां से संचालित उड़ानों एवं विमानों की संख्या बढ़ाने के साथ साथ साफ-सुथरा हवाई अड्डा एवं उच्च मानदंड वाले उपकरणों की जरूरत है।

हवाई अड्डों के निजीकरण के पक्ष में अपना विचार सामने रखते हुए थरूर ने कहा, ‘‘ मैं बेहतरी की उम्मीद करते हुए आगे बढ़ता हूं।’’

ग्रुप द्वारा इस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का प्रबंधन अपने हाथ में लेने की घोषणा करने के एक दिन बाद कांग्रेस सांसद ने कहा कि यदि निजी कंपनी लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरती है तो उसे उनका समर्थन मिलेगा।

वैसे केरल के सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा एवं कांग्रेस नीत विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा ने अडानी ग्रुप को इस हवाई अड्डे को सौंपे जाने का विरोध कया है लेकिन थरूर अपने इस रूख पर कायम हैं कि निजीकरण से शहर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों का विकास होगा।

अपने इस रूख से वह न केवल वामदलों बल्कि अपनी पार्टी कांग्रेस के निशाने पर भी हैं।

अभिनेता से नेता बने और राज्यसभा सदस्य सुरेश गोपी ने भी हवाई अड्डे के निजीकरण का स्वागत किया। उन्होंने कहा, ‘‘ यह सकारात्मक कदम है। ’’

हवाई अड्डे को इस ग्रुप का बेचे जाने के आरोप का खंडन करते हुए गोपी ने कहा कि बस हवाई अड्डे का प्रशासन उसे दिया गय है।

पिछले साल केरल विधानसभा ने इस हवाई अड्डे के निजीकरण के विरूद्ध प्रस्ताव पारित किया था और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने अडानी ग्रुप द्वारा इसे लिये जाने की आलोचना की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू