लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में 30 वर्षीय व्यक्ति ने नर्स से किया बलात्कार, जान से मारने की कोशिश की, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 9, 2019 22:41 IST

महाराष्ट्र: पुलिस के अनुसार रेप पीड़िता अपना काम समाप्त करने के बाद अपने गांव लौटने के लिये रात आठ बजे के करीब देसाईगंज में एक बस स्टॉप पर गई।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने एक नर्स को मोटरसाइकिल पर लिफ्ट देने के बाद कथित तौर पर उससे बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार की रात यहां के निकट हुई और आरोपी राजेश सुरेश कांबली (30) को सोमवार की दोपहर गिरफ्तार किया गया।

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने एक नर्स को मोटरसाइकिल पर लिफ्ट देने के बाद कथित तौर पर उससे बलात्कार किया और बाद में उसकी हत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार की रात यहां के निकट हुई और आरोपी राजेश सुरेश कांबली (30) को सोमवार की दोपहर गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता देसाईगंज के एक निजी अस्पताल में प्रशिक्षु नर्स के तौर पर काम करती है। पुलिस के अनुसार पीड़िता अपना काम समाप्त करने के बाद अपने गांव लौटने के लिये रात आठ बजे के करीब देसाईगंज में एक बस स्टॉप पर गई।

उन्होंने बताया कि कांबली महिला को जानता था। वह मोटरसाइकिल से बस स्टॉप आया। चूंकि महिला को देरी हो रही थी, इसलिये उसने आरोपी से मोटरसाइकिल से उसके घर छोड़ देने का अनुरोध किया। इसपर वह राजी हो गया। पीड़िता के गांव की तरफ जाने के दौरान कांबली उसे एक खेत में ले गया जहां उसने उससे कथित तौर पर बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि उसने पीड़िता की गला घोंटकर हत्या भी करने की कोशिश की, लेकिन महिला अचेत हो गई। पुलिस ने बताया कि महिला को मृत समझकर आरोपी उसका मोबाइल फोन और अन्य सामान लेकर भाग गया। होश आने पर महिला ने अपने परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने देसाईगंज थाने से संपर्क किया और कांबली के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले सुबह पीड़िता को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जाती है। मामले में आगे की जांच जारी है। 

 

टॅग्स :रेपमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं