लाइव न्यूज़ :

पलामू में अफीम की खेती करने वाले सताईस किसान गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 13, 2021 20:34 IST

Open in App

मेदिनीनगर, 13 जनवरी पलामू जिला पुलिस ने एक विशेष अभियान में अफीम की खेती करने वाले प्रदेश के 27 किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि छोटकी नागद और बड़की नागद गांव के किसान के खेतों में पोस्ता लगाए जाने और उसके फलने-फूलने की जानकारी पुलिस को मिली थी जिसे ध्यान में रखते हुए पहले से वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध कारवाई करते हुए उक्त दोनों गांवों में छापामारी कर 27 किसानों को गिरफ्तार किया गया।

कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी कथित किसान पहले से ही थाना में नामजद अभियुक्त के रुप में दर्ज थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पोस्ता से ही अफीम तैयार होती है और दोनों गांवों में पोस्ता को विशेष कदम उठा कर नष्ट कर दिया गया है और गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र