लाइव न्यूज़ :

मेदिनीनगर में बैंक लॉकर से आभूषण गायब करने के मामले में दो बैंक प्रबंधक समेत तेरह गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 23, 2021 01:24 IST

Open in App

मेदिनीनगर, 22 सितम्बर झारखंड के मेदिनीनगर में एक बैंक की शाखा के अनेक लॉकरों से गायब एवं चोरी किये गये आभूषणों के मामले में पुलिस ने शाखा प्रबंधक को भी गिरफ्तार कर लिया जिसे मिलाकर अब तक इस मामले में दो बैंक प्रबंधकों समेत तेरह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पलामू के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को इन गिरफ्तारियों की जानकारी देते हुए बताया कि अब पुलिस लॉकरों से स्वर्णाभूषणों को गायब किये जाने के पूरे मामले को हल करने के बहुत निकट है।

उन्होंने बताया कि पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी है कि गिरफ्तार शाखा प्रबंधक गंधर्व एवं सहायक प्रबंधक प्रशांत कुमार की मिलीभगत से कुल नौ लाकरों को बाहरी मिस्त्री के मदद से तोड़ा गया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक कुल 13 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और अनेक स्वर्णाभूषण विक्रेताओं को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में आभूषण भी बरामद कर लिये गये हैं।

उन्होंने बताया कि इस मामले के दो अन्य अभियुक्त फरार हैं ।

इससे पूर्व मेदिनीनगर में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा के अनेक लॉकरों से लाखों रुपये मूल्य के आभूषण गायब होने के मामले में पुलिस ने सहायक प्रबंधक समेत सात लोगों को मंगलवार को हिरासत में लिया था।

पुलिस सूत्रों ने बताया है कि खातेदारों के लाकर में सेंधमारी की वारदात लॉकडाउन के दौरान हुई है और इसमें बैंक के प्रबंधक एवं सहायक प्रबंधक प्रशांत कुमार का हाथ था जिन्हें पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे