लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 की तीसरी लहर आ चुकी है : आईसीएमआर

By भाषा | Updated: November 10, 2020 21:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में कोविड-19 की तीसरी लहर आ चुकी है जिसके कारण पहले से ज्यादा मामले आ रहे हैं। प्रदूषण, सर्दी के मौसम और त्योहार जैसे कारणों से भी संक्रमण के मामले बढ़े हैं।

पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड मामले आए हैं । राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को सबसे ज्यादा 7745 मामले आए और संक्रमितों की संख्या 4,38,529 हो गयी।

दिल्ली में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी को लेकर एक सवाल का जवाब देते हुए आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रदूषण, सर्द मौसम, त्योहार, शादियों के मौसम जैसे कारकों के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में लोगों का आना-जाना, जमावड़ा भी बढ़ा है जिस कारण से संक्रमण के मामले बढ़े हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जून और सितंबर में दो बार मामलों में तेज बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब तीसरी लहर आ चुकी है जिसके कारण पहले की तुलना में संक्रमण के ज्यादा मामले आ रहे हैं।’’

क्या दिल्ली में सामुदायिक संक्रमण हो चुका है और क्या त्योहार के दौरान मामले बढ़ेंगे, इस पर स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि त्योहार के समय या शादी के मौसम में जब लोग इकट्ठा होंगे और कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं करेंगे तो संक्रमण की दर बढ़ने की आशंका है ।

नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल की अध्यक्षता वाली एक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ कमेटी ने हाल में उल्लेख किया था कि दिल्ली के अस्पतालों को रोजाना 15,000 मामलों के हिसाब से तैयारी करनी चाहिए। हालांकि भूषण ने कहा कि 15,000 का आंकड़ा एक अनुमान है और यह निश्चित संख्या नहीं है ।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के साथ बैठकों में केंद्र ने अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा जांच करने और लक्षित समूह की भी जांच करने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां