लाइव न्यूज़ :

देश में अगले छह से आठ हफ्तों में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, एम्स डायरेक्टर डॉ. गुलेरिया ने दी चेतावनी

By अभिषेक पारीक | Updated: June 19, 2021 14:32 IST

एम्स प्रमुख डॉ. रणदीप गुलेरिया ने चेतावनी देते हुए साफ शब्दों में कहा कि भारत में कोविड की तीसरी लहर का आना निश्चित है। उन्होंने कहा कि देश में अगले छह से आठ सप्ताह में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देडॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि अगले छह से आठ हफ्ते में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। गुलेरिया ने चेतावनी देते हुए कहा कि भारत में कोविड की तीसरी लहर का आना निश्चित है। उन्हांने कहा कि लगता है कि पहली और दूसरी लहर के बीच जो हुआ, उससे हमने कुछ सीखा नहीं। 

कोरोना की दूसरी लहर में दैनिक संक्रमण और मौतों के मामले घटने के साथ ही पाबंदियों में कमी लाई जा रही है। इसके चलते सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की भीड़ फिर से बढ़ने लगी है। ऐसे में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने चेतावनी देते हुए साफ शब्दों में कहा कि भारत में कोविड की तीसरी लहर का आना निश्चित है। उन्होंने कहा कि देश में अगले छह से आठ सप्ताह में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है।

एम्स प्रमुख डॉ. रणदीप गुलेरिया ने एनडीटीवी से बातचीत के दौरान कहा कि कहा कि हमने जब से अनलॉक करना शुरू किया है, तब से कोविड के लिए उपयुक्त व्यवहार की कमी देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि पहली और दूसरी लहर के बीच जो हुआ, उससे हमने कुछ सीखा नहीं है। 

संख्या बढ़ने में कुछ ही वक्त लगेगा

गुलेरिया ने कहा कि फिर से भीड़ जमा हो रही है। यदि ऐसा रहा तो राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना के मामलों की संख्या बढ़ने में कुछ ही वक्त लगेगा। उन्होंने साफ कहा कि यह अगले छह से आठ सप्ताह के भीतर हो सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता है कि इससे थोड़ा ज्यादा वक्त लगे। यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि हम कोविड के लिए उपयुक्त व्यवहार और भीड़ को कैसे रोक पाते हैं।  

108 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य

चैनल से बातचीत में गुलेरिया ने कहा कि देश की करीब 5 फीसद जनसंख्या को अभी तक दोनों वैक्सीन लग चुकी है। सरकार का लक्ष्य साल के अंत तक 130 करोड़ लोगों में से 108 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने का है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन मुख्य चुनौती है। एक नई लहर आमतौर पर तीन महीने लेती है, लेकिन विभिन्न कारणों के चलते यह समय कम भी हो सकता है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडियाएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है