लाइव न्यूज़ :

काकरापार परमाणु संयंत्र की तीसरी इकाई को ग्रिड से जोड़ा गया

By भाषा | Updated: January 11, 2021 18:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जनवरी काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र (केएपीपी) की तीसरी इकाई को ग्रिड से जोड़ दिया गया है। यह जानकारी सोमवार को परमाणु ऊर्जा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष अनिल काकोदकर ने कहा कि इस तरह की 15 और इकाइयां जोड़ी जाएंगी।

अधिकारी ने बताया कि 700 मेगावाट के दबावयुक्त भारी जल रिएक्टर (पीएचडब्लयूआर) को रविवार के पूर्वाह्न 11 बजकर 37 मिनट पर ग्रिड से जोड़ा गया।

परमाणु ऊर्जा विभाग के पूर्व सचिव काकोदकर ने कहा, ‘‘यह जानकर काफी खुशी हुई कि भारत का पहला 700 मेगावाट का पीएचडब्लयूआर केएपीपी-3 को आज पूर्वाह्न 11 बजकर 37 मिनट पर ग्रिड से जोड़ दिया गया। यह भारत में विकसित और निर्मित स्वदेशी तकनीक का सच्चा उदाहरण है और इस तरह की 15 और इकाइयों को जोड़ा जाएगा। ‘आत्मनिर्भर भारत’।’’

काकरापार में 220 मेगावाट के दो और पीएचडब्लयूआर हैं। 700 मेगावाट का चौथा परमाणु ऊर्जा रिएक्टर भी आने वाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग