लाइव न्यूज़ :

दुश्मनों को पस्त करने को तैयार 'करंज' पनडुब्बी लांच, बढ़ी चीन-पाक की मुश्किल, जानें इसकी खासियत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 31, 2018 12:07 IST

बुधवार को स्कॉर्पीन श्रेणी की तीसरी पनडुब्बी आईएनएस करंज मुंबई मझगांव डॉक में लांच की गई। करंज लांच के समय खुद नेवी चीफ सुनील लांबा भी मौजूद रहे।

Open in App

समुद्र के जरिए दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाली भारतीय नौसेना अब स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी के जरिए ये काम करेगी। आज (31 जनवरी) स्कॉर्पीन श्रेणी की तीसरी पनडुब्बी आईएनएस करंज मुंबई मझगांव डॉक पर लांच कर दी गई है। इनके लांच के समय खुद नेवी चीफ सुनील लांबा भी मौजूद रहे।

पहली स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी आईएनएस कलवरी को 14 दिसंबर 2017 को प्रधानमंत्री ने देश के नाम समर्पित किया गया था। इस पनडुब्बी को मझागांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने तैयार किया है। भारतीय नौसेना में इसके कई तरह के परीक्षण के बाद शामिल किया जाएगा। नौसेना की मानें तो यह पनडुब्बी 'मेक इन इंडिया' की पहचान है, क्योंकि यह स्वदेशी समरीन है।

क्या है इसकी खूबी

-आज के समय के स्मार्ट फीचरों से इसको बनाया गया है। दुश्मनों को चकमा देकर उनकी नजरों से बचकर सटीक निशाना लगा सकती है।

- यह टॉरपीडो और एंटी शिप मिसाइलों से हमले भी कर सकती है। 

- यह पानी अंदर भी हमला किया जा सकता है। साथ ही सतह पर पानी के अंदर से दुश्‍मन पर हमला करने की खासियत भी इसमें है।

- करंज मेक इन इंडिया के तहत बनाई गई  पनडुब्बी है, अत्याधुनिक तकनीक से बनी ये पनडुब्बी चीन व पाक के लिए परेशानी का सबब बन सकती है।

- इस पहली पनडुब्बी कलवरी है जिसको  पिछले महीने ही नौसेना में शामिल किया गया था, दूसरी पनडुब्बी खंदेरी का अभी ट्रायल चल रहा हैं. ऐसी 6 पनडुब्बी मझगांव डॉकयार्ड में बनेगी जो 2020 तक नौसेना में शामिल हो जाएगी।

- 67.5 मीटर लंबी, 12.3 मीटर ऊंची और 1565 टन वजन वाली पनडुब्बी से ऑक्सीजन को भी बनाया जा सकता है। जो युद्ध की स्थिति में काम आ सकता है।

-फ्रांस की रक्षा व ऊर्जा कंपनी डीसीएनएस द्वारा डिजाइन की गईं पनडुब्बियां भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट-75 के तहत बनाई जा रही हैं। 

- इस प्रोजेक्ट के तहत भारत अगली पीढ़ी की स्वदेशी पनडुब्बियों का निर्माण करेगा। 

- आधुनिक तकनीक से बनी ये पनडुब्बी कम आवाज से दुश्मन के जहाज को चकमा देने में देगी। 

- आईएनएस कलवरी के भारतीय नौसेना में शामिल होने से भारत का हिंदमहासागर में दबदवा और बढ़ जाएगा। यह पनडुब्बी नौसेना की ताकत को भी एक अलग सिरे से परिभाषित करेगी। 

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई