लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 का तीसरा दौर नियंत्रण में : केजरीवाल

By भाषा | Updated: December 19, 2020 17:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,133 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 1.5 प्रतिशत से कम रह गई और इसके साथ शहर में महामारी का तीसरा दौर फिलहाल काबू में है।

केजरीवाल ने ऑनलाइन ब्रीफिंग के दौरान कहा, ''नवंबर में एक समय ऐसा था जब दिल्ली में नए मामलों की संख्या प्रतिदिन करीब 8,600 तक पहुंच गयी थी लेकिन तब भी चिंताजनक हालात नहीं थे। 7,000 बिस्तर उपलब्ध थे। हम सभी ने मिलकर लड़ाई लड़ी। आज 1,133 नए मामले सामने आए हैं। आधिकारिक रिपोर्ट भी जल्द ही आ जाएगी। ''

मुख्यमंत्री ने बाद में ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली की जनता के प्रयासों से हम कोरोना वायरस के तीसरे दौर से प्रभावी तरीके से और सफलतापूर्वक निकल गये हैं।’’

दिल्ली में 11 नवंबर को संक्रमण के सबसे अधिक 8,593 मामले सामने आए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में हालात तेजी से सुधरे हैं। नवंबर की शुरुआत में तो दिल्ली में संक्रमण दर 15.26 प्रतिशत पर पहुंच गई थी, जो कम होते-होते 1.3 प्रतिशत रह गई है।

केजरीवाल ने कहा, ''इससे प्रतीत होता है कि हम सभी मिलकर दिल्ली में महामारी के तीसरे दौर को नियंत्रण में ले आए हैं।''

उन्होंने कहा कि नवंबर में उपचाराधीन रोगियों की संख्या करीब 45 हजार थी जो अब घटकर लगभग 12,000 रह गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''दिल्ली में प्रतिदिन औसतन 90,000 जांच की जा रही हैं। किसी ने हमें गलत तरीके से जांच की संख्या बढ़ाकर बताने की सलाह दी थी। मैंने कड़े आदेश जारी किये। मैं कह सकता हूं कि जांच के हमारे आंकड़े वास्तविक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी