लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में पंचायत समिति चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान जारी

By भाषा | Updated: December 1, 2020 16:54 IST

Open in App

जयपुर, एक दिसंबर राजस्थान के 21 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान आज जारी है और अपराह्न तीन बजे तक लगभग 49.66 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने वोट डाले।

राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि तीसरे चरण में सुबह 7.30 बजे मतदान शुरू हुआ और दोपहर तीन बजे तक लगभग 49.66 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा।

उन्होंने बताया कि तीसरे चरण में 7,964 मतदान केंद्रों पर 57 लाख 9,120 मतदाता हैं। इसके तहत अजमेर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुंझूनूं, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, टोंक, और उदयपुर जिले की 52 पंचायत समितियों के 1016 सदस्यों और उनसे संबंधित जिला परिषदों के सदस्यों के चुनाव लिए मतदान हो रहा है।

तीसरे चरण में लगभग 20 हजार ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है तथा 40 हजार से ज्यादा कर्मी चुनाव प्रक्रिया में लगे हैं।

जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए चौथे व अंतिम चरण के के लिए मतदान पांच दिसंबर को होगा जबकि मतगणना आठ दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos