लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का तीसरा चरण नियोक्ताओं के ‘अनुकूल’: एनएसडीसी

By भाषा | Updated: July 24, 2020 05:10 IST

एक वेबिनार को संबोधित करते हुए एनएसडीसी के प्रबंध निदेशक मनीष कुमार ने कि पीएमकेवीवाई-3 को ‘बहुत जल्द’ लागू किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमनीष कुमार ने कहा कि देश में प्रशिक्षुओं के लिए कानून बनाने की कोशिश की जा रही है।मनीष कुमार ने कहा कि पीएमकेवीवाई-3 को ‘बहुत जल्द’ लागू किया जाएगा। इसमें ‘उद्योग को और अच्छे से शामिल करने की कोशिश की जाएगी।मनीष कुमार ने कहा कि कई देशों ने एनएसडीसी से उनके यहां कौशल प्रशिक्षण देने के लिए संपर्क किया है।

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का तीसरा चरण (पीएमकेवीवाई-3) उद्योगों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करेगा। राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष कुमार ने इसे नियाक्ताओं के प्रति ‘अधिक अनुकूल’ बताया। कुमार ने कहा कि सरकार की इस प्रमुख योजना का तीसरा चरण जल्द शुरू किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने उद्योगों से उनकी कौशल योजनाओं को सरकार की इस योजना के साथ एकीकृत करने के लिए भी कहा। एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कुमार ने कि पीएमकेवीवाई-3 को ‘बहुत जल्द’ लागू किया जाएगा। इसमें ‘उद्योग को और अच्छे से शामिल करने की कोशिश की जाएगी।’

यह ‘नियोक्ताओं के बहुत अनुकूल’ होगी। उन्होंने इसके अलावा देश में प्रशिक्षुओं के लिए कानून बनाने की कोशिश की जा रही है। यह भविष्य में और अधिक सरल और उद्योग को प्रशिक्षण देने के लिए प्रोत्साहित करने वाले होंगे। कुमार ने कहा कि कई देशों ने एनएसडीसी से उनके यहां कौशल प्रशिक्षण देने के लिए संपर्क किया है।

उन्होंने कहा कि विश्वबैंक ने हमें मालदीव में प्रशिक्षण देने के लिए नियुक्त किया है। जॉर्डन और लेबनान दो अन्य देश हैं जिन्होंने कौशल विकास के लिए हमारी सेवाएं ली हैं। जबकि हमारे पास ब्रिटेन जैसे देशों से भी मांग आयी है।

सरकार ने पीएमकेवीवाई को 2015 में शुरू किया था। बाद में इसका दूसरा चरण 2016 में शुरू हुआ। 2020 के अंत तक इस योजना के तहत एक करोड़ लोगों का कौशल विकास करना है। 

टॅग्स :इंडियाब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी