लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में ‘दीदी के बोलो’ के तीसरे चरण की हुई शुरुआत

By भाषा | Updated: October 16, 2019 16:10 IST

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की सलाह पर जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत बनर्जी ने 29 जुलाई को एक हेल्पलाइन नंबर और एक वेबसाइट didikebolo.com जारी किया था। लोकसभा चुनाव में चुनावी नतीजे अनुकूल नहीं आने के बाद तृणमूल ने प्रशांत किशोर को नियुक्त किया था। 

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने ‘दीदी के बोलो’ के तीसरे चरण की बुधवार को शुरुआत की। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तृणमूल कार्यकर्ता ‘दीदी’ कहकर संबोधित करते हैं।

जनता से संपर्क की अपनी मुहिम के तहत तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने ‘दीदी के बोलो’ के तीसरे चरण की बुधवार को शुरुआत की। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तृणमूल कार्यकर्ता ‘दीदी’ कहकर संबोधित करते हैं। तृणमूल सूत्रों ने बताया कि तृणमूल की ओर से उपलब्ध करायी गयी सूची के अनुसार पार्टी के ब्लॉक अध्यक्षों को पहले से पहचान किये गये गांवों और शहरी रिहाइशों का दौरा करते तथा वहां पार्टी सदस्यों के साथ अनौपचारिक बैठक करते देखा गया।

पार्टी के 600 से अधिक ब्लॉक एवं नगर अध्यक्षों को पहले के तीसरे चरण के तहत राज्य के 2,000 गांवों एवं नगरनिगम वार्डों का दौरा करने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत तृणमूल नेता पार्टी सदस्य के घर पर रात्रि भोजन करेंगे और पार्टी सदस्यों एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे तथा वे पार्टी सदस्य या समर्थक के घर पर रात भी बितायेंगे।

पहले पूर्ववर्ती चरणों की प्रतिक्रिया से प्रभावित होकर तृणमूल ने मंगलवार को इसके तीसरे चरण की शुरुआत की घोषणा की थी। यह कार्यक्रम लोगों के सीधे-सीधे मुख्यमंत्री से शिकायत दर्ज कराने का मंच प्रदान करता है।

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की सलाह पर जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत बनर्जी ने 29 जुलाई को एक हेल्पलाइन नंबर और एक वेबसाइट didikebolo.com जारी किया था। लोकसभा चुनाव में चुनावी नतीजे अनुकूल नहीं आने के बाद तृणमूल ने प्रशांत किशोर को नियुक्त किया था। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया