लाइव न्यूज़ :

तीसरी 'राष्ट्रीय लोक अदालत' का आयोजन 11 सितंबर को होगा

By भाषा | Updated: September 11, 2021 00:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 सितंबर अदालतों में लंबित मामलों के बोझ को कम करने के लिए उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति यू यू ललित की अध्यक्षता में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) 11 सितंबर को देश भर में लोक अदालतों का आयोजन करेगा।

नालसा द्वारा आयोजित लोक अदालतें शनिवार को ओडिशा, महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक में कोविड-19 महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण आयोजित नहीं की जा सकेंगी।

नालसा द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, '' महामारी के मद्देनजर, संबंधित राज्यों (और केंद्र शासित प्रदेशों) के कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ऑनलाइन और प्रत्यक्ष एवं ऑनलाइन, दोनों ही माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।''

जिन चार राज्यों में लोक अदालत आयोजित नहीं हो सकतीं, उनके लिए बयान में कहा गया है कि ओडिशा के लिए यह 19 सितंबर, महाराष्ट्र और गोवा में 25 सितंबर और कर्नाटक में 30 सितंबर को आयोजित होगी।

राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान, राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरणों (एसएलएसए) और जिला कानूनी सेवा प्राधिकरणों (डीएलएसए) द्वारा व्यापक श्रेणी के आपराधिक और दीवानी मामलों के सौहार्दपूर्ण समझौते एवं निपटारे के लिए विभिन्न पीठ को भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह