लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में 26 सितंबर को टीकाकरण शिविर के तीसरे संस्करण का आयोजन

By भाषा | Updated: September 23, 2021 17:39 IST

Open in App

चेन्नई, 23 सितंबर तमिलनाडु सरकार 26 सितंबर को महा कोविड टीकाकरण शिविर के तीसरे संस्करण का आयोजन करेगा। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने बृहस्पतिवार को बताया कि इसका लक्ष्यम 15 लाख लोगों के टीकाकरण का है।

तीसरा टीकाकरण शिविर आयोजित करने का निर्णय पहले और दूसरे शिविर की सफलता के बाद लिया गया है जो स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीका लगाने की लक्षित संख्या को पार कर गया था।

चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्री मा सुब्रमण्यम ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि 12 सितंबर को विभाग ने 20 लाख लोगों को लक्षित कर पहला शिविर लगाया था। हालांकि इसने 21.98 लाख लोगों का टीकाकरण कर लक्ष्य को पार कर लिया।

उन्होंने बताया कि इसी तरह 19 सितंबर को, दूसरे शिविर के दौरान 16.43 लाख लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया गया जबकि अनुमान 15 लाख को टीका लगाने का था।

यह दावा करते हुए कि केंद्र ने पिछले कुछ दिनों में तमिलनाडु को टीके की आपूर्ति नहीं की, सुब्रमण्यम ने कहा कि मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव जे.राधाकृष्णन को पत्र लिखकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों से राज्य को ज्यादा खुराकें देने का आग्रह किया गया जिसके बाद राज्य को बुधवार को टीके की पांच लाख खुराकें प्राप्त हुईं।

डेंगू बुखार के प्रसार पर, मंत्री ने कहा कि 2020 में, तमिलनाडु में 2,410 प्रभावित लोगों की पहचान की गई थी, जबकि सितंबर 2021 तक, प्रभावित लोगों की संख्या 2,733 थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया