लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक परिवहन निगम के कर्मचारियों की हड़ताल का तीसरा दिन, यात्रियों को हुई दिक्कत

By भाषा | Updated: December 12, 2020 14:16 IST

Open in App

बेंगलुरु, 12 दिसंबर राज्य परिवहन निगम के कर्मचारी शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे जिसके कारण राज्यभर में यात्री जगह-जगह फंसे रहे।

बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम, कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम, उत्तर पश्चिम कर्नाटक सड़क परिवहन निगम और उत्तर पूर्वी कर्नाटक सड़क परिवहन निगम के कर्मचारी बृहस्पतिवार से हड़ताल पर हैं। हड़ताली कर्मचारियों की मांग है कि उनका वेतन राज्य सरकार के कर्मचारियों के बराबर की जाए तथा कोरोना वायरस से मौत होने की स्थिति में उन्हें कोविड-19 योद्धाओं को मिलने वाले मुआवजे के बराबर मुआवजा दिया जाए।

परिवहन कर्मचारियों के ड्यूटी पर नहीं आने तथा राज्य के महत्वपूर्ण बस टर्मिनलों एवं तालुका मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने के कारण बीएमटीसी और राज्य परिवहन निगम की कम बसें ही चल रही हैं।

केएसआरटीसी के अधिकारी ने बताया कि सुबह आठ बजे तक मेंगलुरु में 87 बसों का संचालन हुआ। शिवमोगा में तीन, देवेनगेरे में दो तथा चित्रदुर्गा में एक बस का संचालन हुआ। अन्य संभागों में, बेंगलुरु समेत कहीं भी कोई बस नहीं चली।

बीएमटीसी के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि कुल 6,500 से अधिक बसें हैं जिनमें से महज 94 सिटी बसों का संचालन हुआ।

बसों पर पथराव की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर प्रदर्शन मोटे तौर पर शांतिपूर्ण रहे।

बेंगलुरु में पुलिस ने कुछ आंदोलनकारियों को हिरासत में लिया।

केएसआरटीसी तथा बीएमटीसी के अधिकारियों के मुताबिक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण निगमों को बीते तीन दिन में करीब छह करोड़ रूपये का नुकसान उठाना पड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं