लाइव न्यूज़ :

झारखंड में सामने आया कोरोना का तीसरा मामला, बोकारो की महिला पाई गई पॉजिटिव, तबलीगी जमात से कनेक्शन 

By एस पी सिन्हा | Updated: April 5, 2020 18:48 IST

स्वास्थ्य सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अब राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या तीन हो गई है.

Open in App
ठळक मुद्दे बांग्लादेश से लौटे इन 6 लोगों में से एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित है. यह तीसरा मामला बोकारो जिले का है, जहां चन्द्रपुरा प्रखंड के तेलो गांव के तीन दंपती पिछले दिनों बांग्लादेश से लौटे थे.

रांची:झारखंड में एक और व्यक्ति में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो जाने से सूबे में संक्रमण से पीडित मरीज की संख्या तीन हो गई है. यह तीसरा मामला बोकारो जिले का है, जहां चन्द्रपुरा प्रखंड के तेलो गांव के तीन दंपती पिछले दिनों बांग्लादेश से लौटे थे.

झारखंड में कोराना से पीड़ित पहले रांची व हजारीबाग के बाद यह सामने आया है. बोकारो डीसी मुकेश ने इस बात की पुष्टि की है. कोरोना पॉजिटिव एक महिला में मिली है. कहा जा रहा है कि यह महिला तबलीगी जमात से जुड़ी हुई है.

इनकी ट्रेवल हिस्ट्री को देखते हुए बोकारो प्रशासन ने सभी छह लोगों को बोकारो के गुरु गोविंद इंजीनियरिंग स्कूल में क्वारेंटाइन कराया था. इन सभी के ब्लड और स्वाब के सैंपल जांच के लिए रांची के रिम्स में भेजे गये थे. जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि बांग्लादेश से लौटे इन 6 लोगों में से एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित है. 

बताया गया है कि तीनों दंपती चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तेलो नीचे टोला दरगाह मुहल्ला के रहने वाले हैं. प्रशासन ने कहा है कि बांग्लादेश के ढाका में आयोजित तबलीगी जमात में शामिल होने ये लोग वहां गये थे. 15 मार्च, 2020 को ये लोग चंद्रपुरा स्थित अपने-अपने घर लौटे थे. 

तीनों दंपती की स्क्रीनिंग कराई गई और उन्हें चास स्थित शैक्षणिक संस्थान जीजीईएस के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया. बांग्लादेश में कुछ दिनों पूर्व तब्लीगी जमात का सम्मेलन हुआ था, जिसमें 6 लोग चंद्रपुरा से तथा 3 व्यक्ति चंदनक्यारी से गए थे.  

स्वास्थ्य सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अब राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या तीन हो गई है. वहीं, आज तीसरा मरीज मिलने के बाद राज्य में हडकंप मच गया है. इसके पहले राजधानी रांची के हिंदपीढी में एक महिला इस जानलेवा वायरस से संक्रमित मिली थी. वह मलयेशिया से रांची आई थी. 22 वर्षीय यह युवती तबलीगी जमात में धर्म प्रचार के लिए भारत आई थी. 

इस महिला ने दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में हुए जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. इस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद ये महिला 16 मार्च को दिल्ली से राजधानी राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच से वापस लौटी थी. वहीं, 3 अप्रैल को दूसरा पॉजिटिव केस हजारीबाग में मिला था. संक्रमित 52 वर्षीय शख्स हजारीबाग के विष्णुगढ का रहने वाला है. वह आसनसोल में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में मजदूर का काम करता था और वापस घर लौटा था.

टॅग्स :कोरोना वायरसझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?