लाइव न्यूज़ :

मेघालय में खदान से तीसरा शव निकाला गया

By भाषा | Updated: June 25, 2021 19:31 IST

Open in App

शिलांग, 25 जून मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में एक अवैध कोयला खदान में पांच मजदूरों के फंसने के तीन सप्ताह से ज्यादा समय के बाद, बचाव कर्मियों ने 152 फुट गहरे गड्ढे से शुक्रवार को एक और शव बाहर निकाला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उम्प्लेंग में स्थित खदान से निकाला गया यह तीसरा शव है। खदान में 30 मई को डायनामाइट से विस्फोट किया गया था जिसके बाद उसमें पानी भर गया था। जिला उपायुक्त ई खरमालकी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि भारतीय नौसेना के गोताखोरों ने शुक्रवार को एक शव निकाला और एक अन्य शव बृहस्पतिवार को निकाला गया था।

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को निकाले गए शव की पहचान 28 वर्षीय अब्दुल सुकुर के रूप में की गई है जो असम के करीमगंज जिले के पींगोरगूल गांव का निवासी है। खदान से पहला शव 16 जून को निकाला गया था।

घटनास्थल पर मजिस्ट्रेट द्वारा मजदूर की मौत की जांच की गई और शवों को मुर्दाघर भेज दिया गया। अधिकारी ने कहा कि दो अन्य शवों की पहचान नहीं हो पाई है। खरमालकी ने कहा कि असम और त्रिपुरा के मजदूरों के परिजनों को उनके संबंधित पुलिस थानों के जरिये सूचित कर दिया गया है कि वे आकर शवों की पहचान करें और उन्हें ले जाएं।

भारतीय नौसेना, राज्य आपदा मोचन बोल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, अग्निशमन विभाग और आपातकालीन सेवा के कर्मी बचाव अभियान में लगे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता