लाइव न्यूज़ :

कानपुर अपहरण और बलात्कार कांड का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 13, 2021 00:02 IST

Open in App

कानपुर (उप्र), 12 मार्च सजेती में नाबालिग लड़की के कथित अपहरण और बलात्कार के मामले में तीसरे आरोपी को भी कानपुर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

कानपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक प्रीतीन्द्र सिंह ने बताया कि तीसरे आरोपी सौरभ यादव को कानपुर देहात इलाके से गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी गोलू यादव के भाई सौरभ यादव को पकड़ने के लिये पुलिस की पांच टीमों के अलावा सर्विलांस की टीमें भी लगायी गयी थीं।

सौरभ पर आरोप था कि उसने पीड़िता और उसके परिवार को डराया धमकाया था। इस मामले मे सजेती पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

डीआईजी ने कहा कि हमने तीनों आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द आरोप पत्र दाखिल करने का फैसला किया है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और पूरी कोशिश रहेगी कि अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिले ताकि दूसरे लोग इससे सीख ले सकें। उन्होंने कहा कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भी चलवाने के लिये कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि बलात्कार पीड़िता के पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में लापरवाही बरतने के आरोपी दो पुलिस उप निरीक्षकों और एक सिपाही को बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया गया था।

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने इस बात की पुष्टि की कि दूसरे आरोपी दीपू यादव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

इस बीच मुख्य आरोपी गोलू यादव के पिता पुलिस उप निरीक्षक देवेंद्र यादव को भी निलंबित कर दिया गया है। यादव को जालौन जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के मद्देनजर वीआईपी ड्यूटी पर भेजा गया था। उसके बाद से वह लापता हैं।

गौरतलब है कि 13 वर्षीय बलात्कार पीड़िता के पिता की बुधवार को कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में उस वक्त एक ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी जब एक अस्पताल में उनकी बेटी का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा था।

परिवार के सदस्यों ने इसे सुनियोजित हत्या का मामला करार दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं