लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के प्रेम नगर में व्यावसायिक रंजिश को लेकर हत्या मामले का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 14, 2021 21:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में व्यापारिक रंजिश को लेकर एक ब्रेड आपूर्तिकर्ता की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में 36 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी सतीश बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी का रहने वाला है। वह पहले चोरी, डकैती, हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम के 20 मामलों में संलिप्त रहा है।

पुलिस ने बताया कि उसके साथी जितेंद्र और देशराज को हत्या के सिलसिले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस ने बताया कि प्रतिद्वंद्विता तब शुरू हुई जब प्रेम नगर में ब्रेड की आपूर्ति शुरू करने वाले पीड़ित राम रतन ने जितेंद्र के ग्राहकों को अपने पाले में कर लिया।

इससे नाराज़ होकर उसी इलाके के ब्रेड आपूर्तिकर्ता जितेंद्र ने राम रतन को मारने का फैसला किया क्योंकि उसके कारोबार में घाटा हुआ था।

पुलिस के मुताबिक घटना दो मई की है जब राम रतन प्रेम नगर के एक जनरल स्टोर में ब्रेड सप्लाई करने गया था। योजना के मुताबिक जितेंद्र पहले ही अपने साले सतीश, देशराज और सुक्खा को वहां बुला चुका था। सतीश और उसके दोस्त सुक्खा ने राम रतन को पकड़ लिया और मौके से भागने से पहले जितेंद्र ने उन पर कई वार किए।

पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) प्रणव तायल ने कहा, ''मंगलवार को सूचना मिली कि आरोपी सतीश सीमापुरी के शहीद नगर में छिपा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण