लाइव न्यूज़ :

थिंक टैंक ने सावरकर पर टिप्पणी के लिए ओवैसी के खिलाफ अवमानना कार्यवाही की मांग की

By भाषा | Updated: October 25, 2021 22:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर वीडी सावरकर को महात्मा गांधी की हत्या में शामिल बताने संबंधी कथित टिप्पणी पर एक 'थिंक टैंक' ने अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल को पत्र लिखकर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू करने के लिए उनकी सहमति मांगी है।

'अभिनव भारत कांग्रेस' और इसके संस्थापक पंकज फडनीस के पत्र में 28 मार्च, 2018 के एक फैसले का हवाला दिया, जिसमें कहा गया था, "याचिकाकर्ता का यह कहना कि श्री सावरकर को गांधीजी की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया है, गलत है।"

थिंक टैंक ने ओवैसी को 15 अक्टूबर को लिखे एक पत्र में कहा था, "देश के उच्चतम न्यायालय के इस स्पष्ट कथन के बाद, यह कहने की गुंजाइश कहां है कि सावरकर ने गांधी जी की हत्या की थी, जैसा कि आपने कहा है?"

थिंक टैंक ने 23 अक्टूबर को वेणुगोपाल को लिखे अपने पत्र में कहा, "इसमें ओवैसी को संबोधित हमारे 15 अक्टूबर, 2021 के पत्र का संदर्भ है। उम्मीद की जा रही थी कि वह सीधे स्पष्टीकरण जारी करेंगे। दुर्भाग्य से, उक्त पत्र को उनके द्वारा स्वीकार भी नहीं किया गया है। इसलिए हम इस विषय पर ओवैसी की टिप्पणी के लिए सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू करने के लिए आपकी सहमति चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो