लाइव न्यूज़ :

हालात बिगड़ रहे हैं, लॉकडाउन पर फैसला लेना होगा : उद्धव ठाकरे

By भाषा | Updated: April 10, 2021 23:02 IST

Open in App

मुंबई, 10 अप्रैल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में कोविड-19 की चिंताजनक स्थिति के मद्देनजर लॉकडाउन लगाने के शनिवार को संकेत दिये और उन्होंने जीवन रक्षा तथा कोरोना वायरस के प्रसार की कड़ी को तोड़ने के लिए सख्त पाबंदियां लगाने की बात कही।

राज्य में कोविड-19 के हालात पर चर्चा के लिए डिजिटल तरीके से आयोजित सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार गरीबों, मजदूरों और दिहाड़ी मजदूरों की जीविका का समाधान भी निकालेगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में ठाकरे के हवाले से कहा गया, ‘‘मरीजों की संख्या इतनी तेजी से बढ़ रही है कि अगर हमने लॉकडाउन लगाने पर आज फैसला नहीं लिया तो, कल लॉकडाउन जैसी स्थिति अपने-आप पैदा हो जाएगी। आज हालात बिगड़ रहे हैं। हम राज्य में कोविड-19 विशेषज्ञ कार्यबल के गठन पर विचार कर रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘एक ओर जहां जनता की भावनाएं हैं, वहीं दूसरी ओर कोरोना वायरस संक्रमण महामारी है, ऐसे में अगर आप यह जंग जीतना चाहते हैं तो आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना होगा।’’

शनिवार तक महाराष्ट्र में 33,43,951 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से अभी तक 57,638 लोगों की मौत हुई है और 5,36,682 लोगों का इलाज चल रहा है।

इस बैठक में उप मुख्यमंत्री अजित पवार, मंत्री- अशोक चव्हाण, बालासाहेब थोराट, दिलीप वलसे पाटिल, एकनाथ शिंदे, जयंत पाटिल, राजेश टोपे, अमित देशमुख के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, विधानसभा में विपक्ष के नेता चन्द्रकांत पाटिल और अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।

महाराष्ट्र के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे ने बैठक में मौजूदा हालात की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अगर कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार के चक्र को तोड़ना है तो सख्त पाबंदियां लगानी होंगी। हमें पहले जीवन रक्षा को प्राथमिकता देनी होगी। अगर यह स्वास्थ्य आपातकाल है, तो ऐसे में नागरिकों का स्वास्थ्य और कल्याण पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के नेता फडणवीस की सलाह पर जरूर ध्यान दिया जाएगा। ठाकरे ने कहा कि सरकार रेमडेसिविर इंजेक्शन जारी करने, जांच रिपोर्ट जल्दी मिलने आदि पर तथा ऑक्सीजन की अबाध आपूर्ति पर गौर करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पिछले साल लॉकडाउन में लोग अपने घरों में थे, जिससे मरीजों और उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाना आसान था। अब जबकि सबकुछ खुल चुका है, केन्द्र को इन दिक्कतों को समझना चाहिए।’’

ठाकरे ने राज्य में टीकाकरण को विस्तार देने पर भी जोर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता