लाइव न्यूज़ :

सिंधिया राजवंश के जयविलास परिसर के रानीमहल में चोर घुसे

By भाषा | Updated: March 17, 2021 22:53 IST

Open in App

ग्वालियर, 17 मार्च ग्वालियर के पूर्व सिंधिया राजवंश के जयविलास पैलेस परिसर में स्थित रानीमहल में छत के रास्ते से चोर घुस गए। हालांकि महल से क्या सामान चोरी हुआ है तथा कितने चोर महल में घुसे थे। इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आयी है।

नगर पुलिस अधीक्षक रत्नेश तोमर ने बताया कि बुधवार सुबह रानीमहल से बताया गया कि कि छत के रास्ते से होकर चोर महल के एक कमरे में घुसे हैं। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस अधिकारी और बल भेजा गया और साथ में फोरेंसिंक दल एवं श्वान दल भी वहां भेजा गया।

उन्होंने बताया कि आशंका है कि चोर सोमवार या मंगलवार को रात के समय छत से होते हुए रोशनदान के रास्ते से रानीमहल के कमरे में घुसा है। जिस कमरे में चोर घुसा है, वहां पर पहले बैंक हुआ करता था। इस कमरे में कुछ सामान रखा हुआ है।

रानीमहल के कर्मचारी ने पुलिस को बताया है कि फिलहाल सभी सामान कमरे में ही है, लेकिन विस्तृत जांच की जा रही है। फोरेसिंक विशेषज्ञा और श्वान दल की मदद से यह पता किया जा रहा है कि चोर किस रास्ते से रानीमहल में घुसे और फिर कहां गायब हो गए।

उन्होंने बताया कि इसके साथ वहां के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण