पश्चिमी उप्र में छाया रहा घना कोहरा
By भाषा | Updated: February 15, 2021 17:36 IST2021-02-15T17:36:51+5:302021-02-15T17:36:51+5:30

पश्चिमी उप्र में छाया रहा घना कोहरा
लखनऊ, 15 फरवरी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहा लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर घने कोहरे का प्रभाव देखा गया।
सोमवार को मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य की राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस जबकि प्रयागराज का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान मुजफ़्फरनगर में 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 16 फरवरी और 17 फरवरी को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय मौसम शुष्क रहने और कोहरे की संभावना है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।