दिल्ली में रविवार को घना कोहरा, आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना

By भाषा | Updated: February 13, 2021 19:30 IST2021-02-13T19:30:25+5:302021-02-13T19:30:25+5:30

Thick fog in Delhi, likely to be partly cloudy on Sunday | दिल्ली में रविवार को घना कोहरा, आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना

दिल्ली में रविवार को घना कोहरा, आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना

नयी दिल्ली, 13 फरवरी राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और इसके चलते सुबह साढ़े आठ बजे सफदरजंग में दृश्यता गिरकर 50 मीटर तथा पालम में 250 मीटर रह गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली में रविवार सुबह भी घना कोहरा और आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शहर में आज सुबह न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि शहर में रविवार सुबह ‘‘घने से अत्यंत घना कोहरा’’ और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

अधिकारियों ने कहा कि कल अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: लगभग 28 और 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

राष्ट्रीय राजधानी में आज वायु गुणवत्ता ‘‘बेहद खराब’’ श्रेणी में दर्ज की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Thick fog in Delhi, likely to be partly cloudy on Sunday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे