योगी सरकार पर प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप, कहा- 'मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक कर रही है सरकार'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2021 16:32 IST2021-12-21T16:28:00+5:302021-12-21T16:32:11+5:30

प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार उनके बच्चों तक के इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक रह रही है।

They're even hacking my children's Instagram accounts says Priyanka Gandhi Vadra | योगी सरकार पर प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप, कहा- 'मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक कर रही है सरकार'

प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार उनके बच्चों तक के इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक रह रही है।

Highlightsइससे पहले प्रियंका गांधी ने कहा था सरकार फोन टैपिंग में व्यस्त हैअखिलेश यादव ने भी सरकार पर लगाया था फोन टैपिंग का आरोप

लखनऊ: 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' इस नारे के साथ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी के चुनाव मैदान में उतरी हैं और इस समय यूपी में फोन टैपिंग और ईडी-आईटी की रेड का मुद्दा गर्माया हुआ है। इसी मुद्दे पर आज लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार उनके बच्चों तक के इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक रह रही है। सरकार पर तंज कसते हुए प्रियंका गांधी ने कहा है कि सरकार के पास कोई काम नहीं है क्या? प्रियंका गांधी ने कहा, वे मेरे बच्चों तक के इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक कर रहे हैं, फोन टैपिंग की तो बात ही छोड़िए। क्या उनके पास और कोई काम नहीं है?

इससे पहले प्रियंका ने कहा था सरकार फोन टैपिंग में व्यस्त है

इससे पहले भी प्रियंका गांधी ने फोन टैपिंग मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा था। प्रियंका गांधी ने कहा था कि सरकार इन दिनों फोन टैपिंग करने में व्यस्त है। उन्होंने कहा था कि सरकार का काम क्या है? विकास करना, लोगों की परेशानी का समाधान निकालना, अत्याचारियों को रोकना, लेकिन सरकार इसकी जगह विपक्ष के फोन टैप करने में व्यस्त है।

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर लगाया था फोन टैपिंग का आरोप

उधर, इस मामले में सपा प्रमुख और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी योगी सरकार आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि हमारे फोन कॉल्स सुने जा रहे हैं। सीएम खुद शाम को कुछ रिकॉर्डिंग सुन रहे हैं। आप (पत्रकार) अगर हमसे संपर्क करें तो समझ लें, आपकी बात भी सुनी जा रही है। सोचिए यह सरकार कितनी अनुपयोगी है।  

Web Title: They're even hacking my children's Instagram accounts says Priyanka Gandhi Vadra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे