लाइव न्यूज़ :

हमेशा श्रमिकों के बेहतर भविष्य की बात करते थे ठेंगड़ी : प्रहलाद पटेल

By भाषा | Updated: November 10, 2020 23:31 IST

Open in App

लखनऊ, 10 नवंबर केंद्रीय पर्यटन राज्‍यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल ने मंगलवार को कहा कि ''राष्‍ट्र ऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी हमेशा श्रमिकों के बेहतर भविष्य और कल्याण की बात करते थे और उनमें कोई भी संगठन बनाने और उसे चलाने की क्षमता थी।''

मंगलवार को जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह, लखनऊ में श्रम कल्याण परिषद, श्रम विभाग द्वारा आयोजित दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्म शताब्दी वर्ष समापन समारोह को बतौर मुख्‍य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

उन्‍होंने कहा ''दत्तोपंत ठेंगड़ी का जीवन कर्म एवं संघर्ष ऐसा है कि कोई भी उनकी राय पर चलकर देश एवं समाज के लिए बहुत कुछ कर सकता है।''

पटेल ने कहा, ''दत्तोपंत ठेंगड़ी ने दुनियाभर के मजदूर आंदोलनों की दिशा ही बदल दी और श्रमिकों के अधिकार एवं सेवायोजकों के कर्तव्य के बीच की खाई को पाटने का कार्य किया तथा श्रमयेव जयते की भावना को चरितार्थ किया।''

समारोह की अध्‍यक्षता करते हुए प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने ठेंगड़ी के कार्यो की सराहना की। मौर्य ने कहा कि श्रम विभाग श्रम कानूनों में संशोधन करके सदैव श्रमिकों के हितों की रक्षा कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रयासरत हैं कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े श्रमिक तक लाभ को पहुँचाया जा सके।’’

उन्‍होंने कहा कि श्रम कल्याण परिषद, श्रम विभाग प्रारम्भ से ही दत्तोपंत ठेंगड़ी द्वारा मजदूरों/श्रमिकों के कल्याणार्थ किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है।

मौर्य ने कहा कि विभाग तीन नवीन योजनाओं का भी उनके जन्म शताब्दी वर्ष के समापन समारोह के अवसर पर लोकार्पण कर रहा है जिसके माध्यम से श्रमिक तथा उनके पुत्र/पुत्रियों को लाभ प्रदान किया गया जायेगा।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन व राष्ट्र गीत से किया गया। कार्यक्रम में श्रम कल्याण परिषद व श्रम विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की संकलित ‘‘स्मारिका का विमोचन‘‘ प्रहलाद सिंह पटेल ने किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल