लाइव न्यूज़ :

उनके पास आरएसएस की शाखा से सीखने के लिए कुछ नहीं है : जद(एस) नेता कुमारस्वामी

By भाषा | Updated: October 19, 2021 21:15 IST

Open in App

विजयपुरा (कर्नाटक), 19 अक्टूबर जनता दल (सेक्यूलर) के नेता एच. डी. कुमारस्वामी ने मंगलवार को कहा कि उनके पास राष्ट्रीय स्वयं सेवक (आरएसएस) की शाखा से सीखने के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शाखा में प्रशिक्षण लेने वाले लोग विधानसभा सत्र के दौरान ‘ब्लू फिल्में’ देखते मिले हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील द्वारा हाल ही में उन्हें आरएसएस की शाखा आकर संघ की गतिविधियां सीखने का न्योता दिए जाने पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

कुमारस्वामी ने सवाल किया, ‘‘...मुझे उनका (आरएसएस) साथ नहीं चाहिए। क्या हमने देखा नहीं है कि आरएसएस की शाखा में क्या सिखाया जाता है? विधानसभा में कैसे व्यवहार करते हैं... सदन सत्र के दौरान ब्लू फिल्म देखना। क्या उन्हें (भाजपा) आरएसएस की शाखा में ऐसी चीज नहीं सिखायी जाती? क्या यह सीखने के लिए मुझे वहां (आरएसएस शाखा) जाने की जरूरत है?’’

उपचुनाव प्रचार से इतर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उनकी शाखा नहीं चाहिए। मैं यहां जो कुछ भी शाखा से सीखा है, गरीबों की शाखा पर्याप्त है। मेरे पास उनसे (आरएसएस की शाखा) सीखने को कुछ नहीं है।’’

कुमारस्वामी 2012 की घटना का जिक्र कर रहे थे जब कर्नाटक विधानसभा सत्र के दौरान तीन मंत्री कथित रूप से ‘अश्लील सामग्री’ देखते हुए कैमरे में कैद हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह