लाइव न्यूज़ :

अब ममता जमीन खो रही हैं और भाजपा जमीन हासिल कर रही है, अपर्णा सेन ने बंगाली कलाकारों पर कहा

By भाषा | Updated: July 19, 2019 19:30 IST

सेन ने बताया कि माकपा के सत्ता में होने पर कलाकार उसके साथ थे। इसके बाद जब राज्य की बागडोर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के पास आई तो वे उनके साथ चल दिये और अब जब भाजपा जमीन हासिल कर रही है तो वे उसके साथ जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबंगाली कलाकारों के भाजपा में जाने पर बोलीं अपर्णा सेन- डूबता जहाज छोड़कर सत्ता की ओर जा रहे लोग।जब जिसके पास सत्ता होगी, वे उसके साथ चले जाएंगे। ऐसे कई लोग हैं। मैं उनकी परवाह नहीं करती। मैं उनके बारे में नहीं सोचती।

मशहूर फिल्मकार अपर्णा सेन ने बंगाली कलाकारों के भाजपा में शामिल होने पर शुक्रवार को कहा कि वे "डूबता जहाज" छोड़कर सत्ता की ओर जा रहे हैं।

सेन ने बताया कि माकपा के सत्ता में होने पर कलाकार उसके साथ थे। इसके बाद जब राज्य की बागडोर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के पास आई तो वे उनके साथ चल दिये और अब जब भाजपा जमीन हासिल कर रही है तो वे उसके साथ जा रहे हैं।

दरअसल, पर्णो मित्रा, रिषि कौशिक, कंचना मोइत्रा और रुपांजना मित्रा समेत कई बंगाली कलाकार बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल हो गए थे। अपनी फिल्म "घावरे बैरे आज" के प्रीमियर के लिये दिल्ली आईं अपर्णा ने कहा, "अब जब ममता जमीन खो रही हैं और भाजपा जमीन हासिल कर रही है, वे भाजपा में जा रहे हैं।

जब जिसके पास सत्ता होगी, वे उसके साथ चले जाएंगे। ऐसे कई लोग हैं। मैं उनकी परवाह नहीं करती। मैं उनके बारे में नहीं सोचती।" उन्होंने कहा, "लोग डूबता जहाज छोड़कर सत्ता की ओर जा रहे हैं, यह एक सहज मानव स्वभाव है।’’ 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं