उत्तर-पश्चिम भारत के इन राज्यों में 21 दिसंबर तक रहेगा शीत लहर का प्रकोप, बढ़ेगी ठिठुरन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2021 16:33 IST2021-12-18T16:32:18+5:302021-12-18T16:33:31+5:30

पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में तापमान सामान्य से नीचे रहा। उन्होंने कहा कि 21 दिसंबर तक इन राज्यों में तापमान में गिरावट बनी रहेगी।

These states in northwest India to remain in grip of cold wave till December 21 | उत्तर-पश्चिम भारत के इन राज्यों में 21 दिसंबर तक रहेगा शीत लहर का प्रकोप, बढ़ेगी ठिठुरन

21 दिसंबर तक उत्तरी-पश्चिमी भारत के राज्यों में दिन के तापमान के सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। 

Highlightsपंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और उत्तरी एमपी में चलेगी शीत लहरन्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की उम्मीद

नयी दिल्ली: उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में शीत लहर का प्रकोप जारी है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि अगले 21 दिसंबर तक उत्तर पश्चिम भारत के कुछ राज्य शीत लहर की चपेट में रहेंगे, जिस कारण इन राज्यों में तापमान में गिरावट आएगी और यहां कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

शनिवार को आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने मौसम की जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में तापमान सामान्य से नीचे रहा। उन्होंने कहा कि  21 दिसंबर तक इन राज्यों में तापमान में गिरावट बनी रहेगी। 

आईएमडी के महानिदेशक ने आगे कहा कि उपरोक्त राज्यों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की उम्मीद है इसलिए यहां पर शीत लहर की स्थिति में बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर पश्चिमी भारत में दिन का तापमान शीत लहर के कारण सामान्य से काफी नीचे चला गया है। उन्होंने कहा कि 21 दिसंबर तक दिन के तापमान के सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। 

बीते शुक्रवार को आईएमडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण मध्य और उत्तर पश्चिम भारत में तापमान में गिरावट आई है। उन्होंने बताया था कि अगले चार दिनों में मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की उम्मीद की जा सकती है। जबकि पूर्वी भारत के ज्यादातर हिस्सों और महाराष्ट्र में अगले चार दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

आईएमडी ने एक बयान में बताया, ‘‘17 दिसंबर से 21 दिसंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, सौराष्ट्र और कच्छ में, 18 से 21 दिसंबर तक उत्तरी राजस्थान में 19 से 21 दिसंबर के बीच, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 19 तथा 20 दिसंबर के बीच गुजरात में शीत लहर, गंभीर शीत लहर की स्थिति बनने का अनुमान है।

Web Title: These states in northwest India to remain in grip of cold wave till December 21

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे